विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहु करेंगे मकर राशि में प्रवेश, आज ही छोड़ दें ये आदतें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:21 AM (IST)

5 दिसंबर को राहु कुंभ से मकर राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इस दौरान कुछ ...और पढ़ें

राहु का महगोचर (Picture Credit- AI Generated)

राहु का महगोचर (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव करते हैं। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। यह प्रभाव राशियों के लिए शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। ग्रह गोचर के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई विशेष उपाय भी बताए गए हैं।

अब साल के आखिरी महीने में राहु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 5 दिसंबर को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि राहु के इस गोचर के प्रभाव से राशियों की खूब तरक्की हो सकती है और कारोबार में लाभ मिल सकता है, लेकिन इस गोचर के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गोचर की अवधि के दौरान वर्जित कामों को करने से व्यक्ति को जीवन में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर हो सकती है।

भूलकर भी न करें ये काम

  • ऐसा माना जाता है कि घर की छत या अन्य जगह पर जंग लगा लोहे का सामान, खराब इलेक्ट्रॉनिक का सामान भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। इस गलती को करने से कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर हो सकती है, जिसका बुरा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।
  • इसके अलावा किसी से बातचीत के दौरान झूठ नहीं बोलना चाहिए। साथ ही किसी के साथ धोखाधड़ी भी न करें। ऐसा माना जाता है कि इन कामों को करने से व्यक्ति को जीवन में अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और कामों में असफलता प्राप्त होती है।
  • बाथरूम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा माना जाता है कि बाथरूम को गंदा रखने से नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जिसकी वजह से घर में सुख-शांति का वास नहीं होता है।
  • अपने से बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए। जैसे- माता-पिता, गुरु, बुजुर्ग आदि। ऐसा माना जाता है कि जीवन में किसी का अपमान करने से व्यक्ति की कुंडली में राहु कमजोर होता है और नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।
  • अगर आप राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचना चाहते हैं, तो अन्न का अपमान करना या भोजन की बर्बादी भूलकर भी न करें। इस गलती को करने से राहु का बुरा प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें- 7 सितंबर को बुध का उच्च राशि कन्या में गोचर, वृषभ समेत इन 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के द्वार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।