विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर के आंगन में लगाएं ये 9 पावरफुल पौधे, ग्रहों की अशुभ छाया होगी खत्म

Published: Thu, 23 Apr 2026 06:58 PM (IST)

क्या आप कुंडली के ग्रह दोषों से परेशान हैं? वास्तु और ज्योतिष के अनुसार घर में ये खास पौधे लगाने ...और पढ़ें

इन उपायों से मिलेगी ग्रह दोष से मुक्ति (Image Source: AI-Generated)

इन उपायों से मिलेगी ग्रह दोष से मुक्ति (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में प्रकृति और पौधों का बहुत गहरा महत्व बताया गया है। अक्सर जब हमारी कुंडली में कोई ग्रह कमजोर या अशुभ फल देने लगता है, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। आमतौर पर लोग ग्रहों की शांति के लिए महंगे रत्न पहनते हैं या विशेष पूजा कराते हैं।

लेकिन, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे प्रभावशाली पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से नवग्रह दोष आसानी से दूर हो सकते हैं। ये पौधे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा (Negativity) को खींच लेते हैं और सकारात्मकता (Positivity) लाते हैं। आइए जानते हैं कि किस ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन सा पौधा लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

सूर्य (Sun): सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। समाज में मान-सम्मान, सफलता और तेज बुद्धि पाने के लिए घर में मदार (आंकड़े) का पौधा लगाना चाहिए। इसके अलावा लाल गुलाब या कनेर का पौधा लगाना भी सूर्य को मजबूत करता है।

चंद्रमा (Moon): चंद्रमा मन का कारक होता है। मानसिक तनाव को दूर करने और भावनात्मक संतुलन के लिए पलाश का पौधा सबसे अच्छा माना गया है। आप सफेद चमेली या सफेद कनेर का पौधा भी लगा सकते हैं।

मंगल (Mars): मंगल की कमजोरी से आत्मविश्वास में कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आती हैं। इसे दूर करने के लिए खैर, लाल चंदन या लाल गुड़हल का पौधा लगाएं। इससे आपकी ऊर्जा और यश में वृद्धि होगी।

बुध (Mercury): व्यापार में तरक्की, अच्छी वाणी और तेज दिमाग के लिए बुध ग्रह का शुभ होना जरूरी है। बुध को प्रसन्न करने के लिए अपामार्ग (चिड़चिड़ा) का पौधा लगाना बहुत फायदेमंद होता है।

बृहस्पति (Jupiter): गुरु ग्रह धन, ज्ञान और सौभाग्य के स्वामी हैं। इन्हें मजबूत करने के लिए पीपल के पेड़ में जल देना चाहिए। घर में केले का पौधा या बेल का पौधा लगाने से भी पैसों की तंगी दूर होती है।

navgrah upay

(Image Source: AI-Generated)

शुक्र (Venus): जीवन में ऐशो-आराम और सुख-सुविधाओं के लिए शुक्र ग्रह जिम्मेदार होता है। शुक्र दोष को दूर करने के लिए गूलर, सफेद कनेर या पवित्र तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

शनि (Saturn): शनि की साढ़ेसाती या ढैया के बुरे प्रभाव से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा जरूर लगाएं। वास्तु के अनुसार, इससे रुके हुए काम बनने लगते हैं और धन का आगमन होता है।

राहु (Rahu): राहु के कारण होने वाले अज्ञात डर और मानसिक उलझनों को दूर करने के लिए चंदन का पौधा लगाएं। इसके विकल्प के रूप में घर में नीम या दूर्वा (घास) लगाना भी बहुत लाभकारी रहता है।

केतु (Ketu): केतु ग्रह के कारण होने वाली मानसिक बेचैनी और जीवन की रुकावटों को खत्म करने के लिए अश्वगंधा या कुशा का पौधा लगाना चाहिए। ये पौधे जीवन में ठहराव और शांति लाते हैं।

यह भी पढ़ें- Grah Dosh Mantra: इन मंत्रों के जप से ग्रह दोष होगा दूर, जीवन में आएगी नई रोशनी

यह भी पढ़ें- ग्रहों के राजकुमार बुध बदल रहे हैं अपनी चाल, मेष और कन्या समेत 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।