Chandra Gochar 2025: शारदीय नवरात्र से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, पैसों की तंगी होगी दूर
शारदीय नवरात्र का त्योहार आश्विन महीने में मनाया जाता है। इस दौरान जगत की देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त शारदीय नवरात्र का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर देवी मां दुर्गा की कृपा बरसती है। शारदीय नवरात्र के दौरान चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) कई बार राशि परिवर्तन करेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। इस शुभ अवसर पर घटस्थापना कर जगत जननी मां दुर्गा और उनके शक्ति स्वरूप की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाएगा।
ज्योतिषियों की मानें तो 21 सितंबर को चंद्र देव अपनी चाल बदलेंगे। चंद्र के राशि परिवर्तन करने से दो राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही चिंता और तनाव की समस्या दूर हो सकती है। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि 21 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 21 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 57 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 24 सितंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
चंद्र देव के कन्या राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिल सकता है। आप कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। कारोबार शुरू करने की सोच रहे जातक अपने नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी अपने से इसके लिए आपको सहायता मिलेगी।
घर पर मेहमानों का आगमन होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया काम मिल सकता है। किसी समस्या का हल मिलेगा। बिजनेस में तेजी देखने को मिल सकती है। शारदीय नवरात्र के दौरान देवी मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय देवी मां दुर्गा को श्रीफल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शारदीय नवरात्र में शुरू होगा। करियर या कारोबार में गुड न्यूज मिल सकती है। जीवन में चल रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। इससे मानसिक तनाव भी दूर होगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा। निवेश करने से आपको लाभ होगा। जीवन में सुख और शांति का अनुभव करेंगे। जीवन में कोई नया मोड़ आ सकता है। बड़ों का साथ मिलेगा। माता-पिता की सेवा करें। साथ ही जरूरतमंदों को आर्थिक स्थिति अनुसार दान करें।
यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन सोमवार से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, पैसों की तंगी होगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।