विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Gochar 2024: सावन सोमवार पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे चंद्र देव, 2 राशि के जातक होंगे मालामाल

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 28 Jul 2024 04:13 PM (IST)

सावन का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में जगत के पिता भगवान शिव और जगत जननी मां पार्वती ...और पढ़ें

Chandra Gochar 2024: चंद्र देव कब करेंगे मिथुन राशि में गोचर?
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव कब करेंगे मिथुन राशि में गोचर?

HighLights

  1. चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के होते हैं।
  2. कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं।
  3. भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव की कृपा बरसती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन का कारक माना गया है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को सभी शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है। साथ ही जातक हमेशा उत्साहित एवं ऊर्जावान रहता है। वहीं, चंद्रमा कमजोर होने से जातक को मानसिक तनाव की समस्या होती है। साथ ही माता जी की सेहत भी खराब रहती है। अतः ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत रखने की सलाह देते हैं। वर्तमान समय में चंद्र देव मेष राशि में विराजमान हैं और जल्द राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से 2 राशि के जातक मालामाल होंगे। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र देव 29 जुलाई यानी सावन माह के दूसरे सोमवार पर राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 29 जुलाई को संध्याकाल 04 बजकर 45 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 31 जुलाई तक रहेंगे। इसके बाद 31 जुलाई की रात 10 बजकर 15 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातक सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। इस राशि पर चंद्र देव की असीम कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक के सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही धन संबंधी परेशानी भी दूर होगी। इसके अलावा, आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति और मंगल देव भी वृषभ राशि में विराजमान हैं। अतः मेष राशि के जातकों के लिए अति दुर्लभ मंगलकारी शुभ समय है। विशेष कार्य को पूरा कर सकते हैं।  

कर्क राशि

सावन माह के दूसरे सोमवार पर कर्क राशि को विशेष लाभ होगा। इस दिन चंद्र देव राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इससे कर्क राशि के एकादश भाव में त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग से कर्क राशि के जातक को सर्वाधिक लाभ होगा। एकादश भाव में त्रिग्रही योग बनने से कर्क राशि के जातकों के आय में अचानक से वृद्धि होगी। इस दौरान कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में निवेश से अपार लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:  Rahu-Ketu Gochar 2024: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।