यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandra Gochar 2024: मन के कारक चंद्र देव ने वृषभ राशि में किया गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 22 सितंबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव (Chandra ...और पढ़ें

HighLights
- 23 सितंबर को बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे।
- चंद्र देव वृषभ राशि में हमेशा उच्च के होते हैं।
- 02 अक्टूबर के दिन पितृ पक्ष का समापन होगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान भास्कर की पूजा की जाती है। सूर्य देव की पूजा करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। इस शुभ अवसर पर चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) ने राशि परिवर्तन किया है। इससे कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। इनमें 2 राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं-
यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope September 2024: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ? पढ़ें राशिफल
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। इससे पूर्व चंद्र देव मेष राशि में विराजमान थे। चंद्र देव ने राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में गोचर किया है। चंद्र देव 24 सितंबर को प्रातः काल 09 बजकर 55 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशि
.jpg)
आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति भी मेष राशि के द्वितीय भाव में विराजमान हैं। राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव मेष राशि के द्वितीय भाव में विराजमान करेंगे। इससे मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस भाव के कारक गुरु के साथ चंद्र देव की युति बनने से मेष राशि के जातकों को धन लाभ होगा। सभी प्रकार के बिगड़े काम बन जाएंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इसके अलावा, मानसिक तनाव से भी निजात मिलेगी। पितरों की कृपा पाने के लिए रोजाना स्नान-ध्यान के बाद जल में काले तिल मिलाकर दक्षिण दिशा में मुख कर पूर्वजों को जल का अर्घ्य दें।
कर्क राशि
.jpg)
चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं। अतः चंद्र देव की विशेष कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से सभी बिगड़े कार्य संवर जाएंगे। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस भाव में पूर्व से गुरु भी विराजमान हैं। इसके साथ ही कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही शुक्ल पक्ष में चंद्र देव के दर्शन अवश्य करें।
यह भी पढ़ें: Monthly Love Horoscope September 2024: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात, पढ़ें राशिफल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
