Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monthly Horoscope August 2024: वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 07 Aug 2024 03:47 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो अगस्त का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए भी विशेष रहने वाला है। इस समय देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 14 मई 2025 तक रहेंगे। वहीं तुला राशि के जातकों को भी अगस्त महीने (Horoscope August 2024) में विशेष लाभ प्राप्त होगा।

    Hero Image
    Monthly Horoscope August 2024: मंगल देव कब करेंगे राशि परिवर्तन ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त का महीना वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। वर्तमान समय में मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। वृषभ राशि में गुरु और मंगल की युति बन रही है। इसके अलावा, सूर्य देव भी तुला राशि के करियर भाव में विराजमान हैं। इससे वृषभ और तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही कई बड़े काम में भी सफलता हाथ लग सकती है। आइए, अगस्त महीने का राशिफल जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: 11 अगस्त से 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पद-प्रतिष्ठा में भी होगी वृद्धि

    वृषभ राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। इसके चलते अगस्त का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। घर पर मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अगस्त महीने में सुखों में वृद्धि होगी, लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखना होगा।

    किसी विशेष कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आपको सफलता मिल सकती है। मित्रों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इससे भाग्योदय के योग बनेंगे। प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों के लिए भी समय बेहद अनुकूल है। मंगल के चलते पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ेगी। आसान शब्दों में कहें तो रिश्ते मधुर होंगे।

    तुला राशि

    तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इस राशि में न्याय के देवता शनिदेव उच्च के होते हैं। अत: तुला राशि के जातकों को शनिदेव हमेशा शुभ फल देते हैं। वर्तमान समय में सूर्य देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरस रही है। इससे तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

    ससुराल वालों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। इस महीने पुराने मित्र या खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवारजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। नए कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। साथ ही कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। अगस्त महीने में प्रमोशन भी मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: अगस्त महीने से 2 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।