विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shukra Gochar 2024: अगस्त महीने से 2 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 06 Aug 2024 04:33 PM (GMT+05:30)

अगस्त का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव संग मां पार्वती की ...और पढ़ें

Shukra Gochar 2024: शुक्र देव 25 अगस्त को कन्या राशि में करेंगे गोचर
Shukra Gochar 2024: शुक्र देव 25 अगस्त को कन्या राशि में करेंगे गोचर

HighLights

  1. सुखों के कारक शुक्र देव तुला राशि के स्वामी हैं।
  2. देवगुरु बृहस्पति मीन राशि के स्वामी हैं।
  3. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र देव वर्तमान समय में सिंह राशि में विराजमान हैं। इस राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध देव भी उपस्थित हैं। इस राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। इस योग से न केवल सिंह राशि के जातक लाभान्वित हो रहे हैं, बल्कि कई अन्य राशि के जातकों को भी लाभ मिल रहा है। वहीं, देवगुरु बृहस्पति की कृपा से भी राशि चक्र की सभी राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ा है। इनमें कर्क राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ मिला है। वहीं, गुरु और शुक्र के राशि परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को अगस्त महीने में विशेष लाभ मिलेगा। इन 2 राशि के जातकों को धन संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। आइए, इन 2 राशि के जातकों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?

शुक्र ग्रह राशि  परिवर्तन (Shukra Grah Gochar 2024)

ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 24 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 25 अगस्त को शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के सिंह राशि में रहने के दौरान लक्ष्मी नारायण योग बना है। वहीं, देवगुरु बृहस्पति वर्तमान समय में वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति अगले साल 14 मई तक रहेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। वर्तमान समय में धनु राशि के जातकों पर किसी पापी ग्रह की दृष्टि नहीं है। न ही धनु राशि के जातक शनि दोष या बाधा से युक्त हैं। हालांकि, व्यक्ति विशेष के लिए कुंडली विचार अनिवार्य है। इस समय देवगुरु बृहस्पति धनु राशि के षष्ठ भाव को देख रहे हैं। इस भाव में देवगुरु बृहस्पति की कृपा से धनु राशि के जातकों को धन संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। आसान शब्दों में कहें तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। छोटी-मोटी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। मानसिक पीड़ा भी कम होगी। कुल मिलाकर कहें तो धनु राशि के जातकों के लिए समय बेहद शुभ है।

मीन राशि

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्तमान समय में मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती चल रही है। हालांकि, लक्ष्मी नारायण योग या बुध और शुक्र की सिंह राशि में युति से मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस समय बुध और शुक्र की युति आपके षष्ठम भाव में हो रहा है। इससे मीन राशि के जातकों को ऋण से मुक्ति मिलेगी। धन आगमन के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। शत्रु भय से भी मुक्ति मिलेगी। सभी प्रकार के दुखों का नाश होगा। कुल मिलाकर कहें तो लक्ष्मी नारायण योग से मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: अगस्त महीने में इन 4 राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।