विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का महासंयोग! इन राशियों के जीवन से दूर होगा हर संकट और बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Published: Mon, 09 Feb 2026 08:00 PM (IST)

महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है, इस साल यह 15 फरवरी ...और पढ़ें

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही शीघ्र विवाह, मनचाहा जीवनसाथी और वैवाहिक जीवन में सुख और शांति के लिए व्रत रखा जाता है।

ज्योतिषियों की मानें तो रविवार 15 फरवरी को चंद्रमा अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। इनमें दो राशि के जातकों को विशेष फायदा होगा। आइए, जानते हैं-

धनु राशि

9

महाशिवरात्रि के दिन धनु राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से न केवल मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। महादेव की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको प्यार और स्नेह मिलेगा। स्टडी से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा। साथ ही किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल से महादेव का अभिषेक करें।

मीन राशि

12

महाशिवरात्रि के दिन मीन राशि के जातकों पर महादेव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। अटके काम बनेंगे। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। बड़े भाई या बहन का साथ मिलेगा। किसी विशेष काम की आप शुरुआत कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से शिव-पार्वती की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय केसर युक्त दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही सफेद चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की रात करें ये अचूक उपाय, करियर में मिलेगी उड़ान और कारोबार में होगा चार गुना मुनाफा

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर ऐसे करें मां गौरी की पूजा, दूर होंगे सभी कष्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।