Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grah Gochar 2025 Date: जनवरी महीने में 5 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन लोगों की चमकेगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 18 Dec 2024 04:00 PM (IST)

    राशिफल के अनुसार जनवरी का महीना (January 2025 Grah Gochar) बेहद खास रहने वाला है। सुखों के कारक शुक्र देव जनवरी महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के मीन राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। वहीं कई राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। इस महीने में मंगल देव भी राशि परिवर्तन करेंगे।

    Hero Image
    Grah Gochar 2025: जनवरी महीने में इन राशियों को होगा धन लाभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नया साल का पहला महीना यानी जनवरी कई राशि के जातकों के लिए शानदार (horoscope January 2025) रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और शुभ-अशुभ ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इससे कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। वहीं, कई राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी (zodiac signs good luck January 2025) मिल सकती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: अगले साल गुरु और शनि समेत 4 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

    बुध ग्रह राशि परिवर्तन (Budh Rashi Parivartan 2025)

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव नए साल के पहले सप्ताह में राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव 04 जनवरी को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर (January 2025 Grah Gochar) करेंगे। बुध देव धनु राशि में कुल 20 दिनों तक रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध देव 24 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे।

    सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन (Surya Rashi Parivartan 2025)

    हर वर्ष सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। अगले साल सूर्य देव 14 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव के गोचर करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। इससे कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मन के कारक चंद्र देव हर दो दिनों पर राशि परिवर्तन करेंगे।

    मंगल ग्रह राशि परिवर्तन (Mangal Rashi Parivartan 2025)

    ऊर्जा के कारक मंगल देव अगले साल के पहले महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल देव 21 जनवरी को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में मंगल देव कर्क राशि में विराजमान हैं। मंगल देव के मिथुन राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2025)

    सुखों के कारक शुक्र देव 28 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि (Shukra Gochar 2025) में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 30 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें: मेष राशि के जातकों को आने वाले साल में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।