अगले साल गुरु और शनि समेत 4 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन लोगों के शुरू होंगे अच्छे दिन
ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल 2025 में शनिदेव के राशि परिवर्तन (Guru Shani Rashi Parivartan 2025) करने से मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू होगी। अगले साल शनिदेव 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने के साथ ही सिंह एवं धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कई राशि के जातकों को जीवन में अकल्पनीय लाभ मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों को जीवन में उतार-चढाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिषियों की मानें तो साल 2025 में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ (zodiac signs benefits 2025) होगा। इनमें सबसे पहले शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद शनि और गुरु ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। अगले साल मायावी ग्रह राहु और केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: मेष राशि के जातकों को आने वाले साल में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
शुक्र गोचर 2025
सुखों के कारक शुक्र देव अगले साल 28 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। 28 जनवरी को शुक्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 30 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।
शनि गोचर 2025
न्याय के देवता शनिदेव 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, कर्क एवं वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। शनिदेव मीन राशि में 3 जून, 2027 तक रहेंगे।
गुरु गोचर 2025
देवगुरु बृहस्पति (Guru Shani Rashi Parivartan 2025) अगले साल 14 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं, 5 दिसंबर को पुनः देवगुरु बृहस्पति वक्री चाल चलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।
राहु-केतु गोचर 2025
मायावी ग्रह राहु और केतु अगले साल 18 मई को राशि परिवर्तन (Rahu Ketu Venus transit 2025) करेंगे। इस दिन राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं, केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। राहु-केतु के राशि परिवर्तन से कन्या और मीन राशि के जातकों को मायावी ग्रह से मुक्ति मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें: नया साल शुरू होने से पहले राशि अनुसार कर लें ये काम, पैसों की किल्लत से मिलेगा छुटकारा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।