Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Gochar 2025: इन राशियों को करियर में मिलेगी गुड न्यूज, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    Updated: Wed, 25 Jun 2025 06:04 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो विनायक चतुर्थी के शुभ अवसर पर बृहस्पति देव अपनी चाल में बदलाव करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से कई मनोकामना पूरी होगी। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का आगमन होगा।

    Hero Image

    Guru Gochar 2025: 18 अक्टूबर को गुरु राशि परिवर्तन करेंगे

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है। बृहस्पति देव धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। वहीं, कर्क राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरसती है। गुरु की कृपा बरसने से जातक में सात्विक गुणों का विकास होता है। जातक सत्य की राह पर चलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को करियर में गुड न्यूज मिल सकती है। साथ ही जॉब संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। इसके अलावा, जीवन में व्याप्त आर्थिक संकट समेत सभी प्रकार की परेशानी दूर होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Guru Gochar 2025: 28 जून से चमक उठेगी इन भाग्यशाली राशियों की किस्मत, दूर होंगे सभी दुख-दर्द


    मिथुन राशि

    3

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बृहस्पति देव 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन कर्क राशि में गोचर करेंगे। गुरु की चाल बदलने से मिथुन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। हालांकि, लालच से आपको बचना होगा। अनदेखी करने से बुरी तरह फंस सकते हैं।

    इसके लिए सत्य की राह पर चलकर कर्म करें। इससे आपको उत्तम फल प्राप्त होगा। घर पर शुभ कार्य किए जाएंगे। विशेष अवसर पर दान अवश्य करें। गुरुओं की सेवा करें। जॉब (प्राइवेट ) करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही सैलरी में भी इजाफा होगा। जुलाई के महीने में कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है। रुके काम में गति आएगी। कुछ नया करने का प्लान बन सकता है। भौतिक सुखों पर धन खर्च करेंगे। संतान से सुख मिलेगा। आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं।


    धनु राशि

    9

    धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। वर्तमान समय में धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इस राशि के जातक धार्मिक स्वभाव के होते हैं। न्याय प्रिय होते हैं। सत्य की मार्ग पर चलते हैं। साथ ही कर्मशील होते हैं।

    गुरु की चाल बदलने से आपको करियर या कारोबार में लाभ मिलता दिख रहा है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन की परेशानी दूर हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। ससुराल पक्ष धनी होगा। इस माध्यम से भी आपकी दशा और दिशा बदल सकती है। करियर को नया आयाम मिलेगा। इससे आय में बढ़ोतरी होगी। सरकारी काम से आपको लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2025: 26 जून से सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।