विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guru Gochar: 2025 में इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 24 Jun 2024 07:40 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति (Guru Gochar 2025) की कृपा बरसने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के ...और पढ़ें

Guru Gochar 2025: 09 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति होंगे वक्री
Guru Gochar 2025: 09 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति होंगे वक्री

HighLights

  1. वर्तमान समय में गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं।
  2. इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 14 मई, 2025 तक रहेंगे।
  3. गुरु के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि को सर्वाधिक लाभ मिलेगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को धन, दान और ज्ञान का कारक माना जाता है। कुंडली में गुरु मजबूत रहने पर जातक न केवल बुद्धिमान होता है, बल्कि अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से जातक को सभी शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है। ज्योतिष भी करियर और कारोबार को नया आयाम देने के लिए कुंडली में गुरु मजबूत करने की सलाह देते हैं। कुंडली में गुरु मजबूत होने पर अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी हो जाती है। वहीं, नवविवाहित महिलाओं को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। वर्तमान समय में गुरु वृष राशि में विराजमान हैं। आगामी वर्ष में गुरु राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर व्यापक असर देखने को मिल सकता है। इनमें 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 4 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें:  राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

गुरु गोचर

ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में उपस्थित हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 13 मई, 2025 तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 14 मई को  देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 14 मई को देवगुरु बृहस्पति देर रात 10 बजकर 36 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।

वृषभ राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। वृषभ राशि के जातकों के धन भाव में गुरु विराजमान होंगे। इस भाव में गुरु के रहने पर करियर और कारोबार में चार चांद लग जाते हैं। जातक को उम्मीद से अधिक धन लाभ होता है।

सिंह राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होने वाला है। राशि परिवर्तन के दौरान देवगुरु बृहस्पति आय भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में गुरु रहने पर सिंह राशि जातकों को धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। इस समय में निवेश करने से अधिक लाभ होगा। इस समय में प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

कन्या राशि

देवगुरु बृहस्पति 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु के मिथुन राशि में गोचर के दौरान कन्या राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। करियर भाव में गुरु के रहने पर कन्या राशि के जातकों को करियर में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से तुला राशि की किस्मत बदल सकती है। मिथुन राशि में गोचर के दौरान गुरु तुला राशि के भाग्य भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में गुरु के गोचर करने से जातक को भाग्य का साथ मिलता है। भाग्य का साथ मिलने पर जातक के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।  साथ ही आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।