विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucky Zodiac: इन राशियों को मिलती है बृहस्पति देव की कृपा, धन और बुद्धि का वरदान पाते हैं ये जातक

Published: Tue, 29 Apr 2025 04:28 PM (IST)

बृहस्पति देव सभी देवताओं के गुरु और ज्ञान का देवता होने के साथ-साथ धर्म और बुद्धि का प्रतीक भी हैं। ...और पढ़ें

Brihaspati Dev Favourite Rashi: किन राशियों को मिलता है बृहस्पति देव का आशीर्वाद?
Brihaspati Dev Favourite Rashi: किन राशियों को मिलता है बृहस्पति देव का आशीर्वाद?

HighLights

  1. देवताओं के गुरु और बुद्धि का प्रतीक हैं बृहस्पति देव।
  2. इनकी कृपा से नहीं होती सुख-समृद्धि की कमी।
  3. कुछ राशियों को मिलती है बृहस्पति देव की कृपा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज हम आपको ऐसी कुछ राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बृहस्पति देव की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। बृहस्पति देव की कृपा से इन राशियों के जातक बुद्धिमान होने के साथ-साथ धनवान भी होते हैं। चलिए जानते हैं कि वह लकी राशियां कौन-सी हैं।

बुद्धिमान होते हैं इस राशि के जातक

धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में इन जातकों पर बृहस्पति देव की विशेष कृपा बनी रहती है। बृहस्पति देव की कृपा से इस राशि के जातक साहसी, बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों को जीवन में सफलता और उन्नति प्राप्त होती है।

करें ये उपाय - इस राशि के जातक भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको प्रभु श्रीहरि का आशीर्वाद मिलता है और आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

हर जगह मिलता है मान-सम्मान

गुरु बृहस्पति मीन के भी स्वामी हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बृहस्पति देव का आशीर्वाद मिलता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। अपनी मेहनत के बल पर इन लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है और हर जगह मान-सम्मान भी मिलता है।

करें ये उपाय - मीन राशि के जातकों को बृहस्पति देव के साथ-साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा से विशेष लाभ मिल सकता है। इसी के साथ आपके लिए गुरुवार का व्रत रखना भी लाभकारी होगा।

यह भी पढ़ें - Rahu Gochar 2025: मीन राशि के जातकों को कब मिलेगी मायावी ग्रह से मुक्ति, इन उपायों से पाएं निजात

इस राशि पर भी बरसती है कृपा

सिंह राशि को भी बृहस्पति देव की विशेष कृपा मिलती है, क्योंकि इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं और बृहस्पति का सूर्य के साथ अनुकूल संबंध है। ऐसे में इस राशि को जातकों को भी जीवन में कई तरह के लाभ देखने को मिलते हैं। इस राशि के जातकों को धन-संपदा, सफलता, और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है।

करें ये उपाय - सिंह राशि के जातकों को रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इसी के साथ आपको रोजाना भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करने से भी लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Weekly Horoscope 27 April To 03 May 2025: आर्थिक तंगी होगी दूर, मिलेगा फंसा हुआ धन, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।