विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chandra Dev: चंद्रमा मजबूत हो तो जीवन में क्या बदलता है? कुछ राशियों को मिलता है खास लाभ

Published: Wed, 18 Feb 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित है। इस दिन शिव की पूजा करने ...और पढ़ें

Chandra Dev: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

Chandra Dev: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर शिव-शक्ति संग सोम देव की पूजा की जाती है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्र देव की कृपा बरसने से जातक को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है।

ज्योतिष मानसिक तनाव से निजात पाने और शुभ कामों में शीघ्र सफलता पाने के लिए चंद्र देव की पूजा करने की सलाह देते हैं। मन के कारक चंद्र देव की कृपा इन राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

चंद्र देव


ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही माता जी के साथ संबंध मधुर रहते हैं। उनकी सेहत भी अच्छी रहती है। वहीं, कमजोर चंद्रमा के चलते व्यक्ति विशेष को मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

लकी राशियां

4

मन के कारक चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं और देवों के देव महादेव आराध्य हैं। साथ ही कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं। इसके लिए देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। गुरु की कृपा से कर्क राशि के जातक असाधारण होते हैं। जॉब और बिजनेस सभी क्षेत्रों में उत्तम करते हैं।

वहीं, वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। वहीं, इस राशि में चंद्र देव उच्च होते हैं। चंद्र देव और शुक्र देव की कृपा से वृषभ राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। वृषभ और कर्क राशि के जातकों को हर सोमवार के दिन शिवजी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Pearl Stone Benefits: इन राशियों के लिए वरदान है मोती, पहनने से बदल जाती है तकदीर

यह भी पढ़ें- Chandra Dev Names: इन उपायों से करें चंद्र देव को प्रसन्न, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।