विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
Published: Sun, 03 Mar 2024 07:00 PM (IST)

हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा व्रत करने ...और पढ़ें

Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें
Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें

HighLights

  1. फाल्गुन माह में विजया एकादशी व्रत किया जाता है।
  2. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
  3. एकादशी के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vijaya Ekadashi 2024: जगत के पालनहार भगवान विष्णु को एकादशी तिथि प्रिय है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में शांति और आध्यात्मिक उर्जा आती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार विजया एकादशी 06 मार्च को है। धार्मिक मत है कि विजया एकादशी के दिन कुछ कार्यों को करने से भगवान विष्णु रुष्ट होते हैं और साधक को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं विजया एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें।

यह भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी पर जरूर करें व्रत कथा का पाठ, मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

विजया एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, विजया एकादशी तिथि का प्रारंभ 06 मार्च को सुबह 06 बजकर 30 मिनट से होगा और इसका समापन अगले दिन यानी 07 मार्च को सुबह 04 बजकर 13 मिनट पर होगा। ऐसे में विजया एकादशी व्रत 06 मार्च को रखा जाएगा।

विजया एकादशी के दिन क्या करें

  • दिन की शुरुआत भगवान विष्णु के ध्यान से करनी चाहिए।
  • श्री हरि और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए।
  • अंत में विशेष चीजों का भोग लगाएं।
  • श्रद्धा अनुसार लोगों को दान करना चाहिए।
  • व्रत के दौरान भजन-कीर्तन करना चाहिए।

विजया एकादशी के दिन क्या न करें

  • चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए।
  • व्रती को दिन में नहीं सोना चाहिए।
  • बड़े बुर्जुग और महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए।
  • इसके अलावा किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए।
  • काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, घर में सुख-शांति का होगा आगमन

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।