विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पितृ दोष खत्म करेंगे ये 2 व्रत! अक्टूबर 2026 में कब है 'इंदिरा' और 'पापांकुशा' एकादशी? जानिए पारण का सटीक समय

Published: Mon, 28 Sep 2026 03:30 PM (IST)

अक्टूबर 2026 में दो एकादशी व्रत पड़ेंगे, जिसमें इंदिरा एकादशी और पापांकुशा एकादशी शामिल है। इन दोनों एकादशियों की तिथियां, शुभ मुहूर्त और उनके महत्व की विस्तृत जानकारी पता करें।

इंदिरा एकादशी और पापांकुशा एकादशी 2026

इंदिरा एकादशी और पापांकुशा एकादशी 2026

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के हिसाब से, एकादशी का व्रत हर महीने ग्यारहवीं तिथि पर रखा जाता है। यह दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु जी की पूजा और भक्ति को समर्पित माना जाता है।

एक साल में कुल 24 एकादशी तिथि आती है, यानी हर महीने में 2 बार एकादशी की तिथि पड़ती है। आइए जानते हैं इस साल 2026 के अक्टूबर महीने में कब-कब एकादशी है?

अक्टूबर 2026 में कब-कब है एकादशी?

एकादशी तिथि को कई नामों से जाना जाता है। इस साल अक्टूबर महीने में भी 2 एकादशी तिथि पड़ेगी। पहली इंदिरा एकदाशी (Indira Ekadashi 2026) और दूसरी पापांकुशा एकादशी (Papankusha Ekadashi 2026) है। 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को अक्टूबर महीने की पहली एकादशी यानी इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। जबकि अक्टूबर महीने की दूसरी एकादशी यानी पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।

इंदिरा एकादशी 2026 की तारीख और मुहूर्त

इंदिरा एकादशी की तारीख 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार
एकादशी तिथि प्रारंभ 6 अक्टूबर , 2026 को सुबह 2 बजकर 07 मिनट पर
एकादशी तिथि समाप्त 07 अक्टूबर 2026 को सुबह 12 बजकर 34 मिनट पर
एकादशी तिथि का पारण 7 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 8 बजकर 38 मिनट तक

इंदिरा एकादशी का महत्व

इंदिरा एकादशी आश्विन मास के दौरान आती है, जिस वजह से यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ पितरों का श्राद्ध और तर्पण के लिए भी खास मानी जाती है। इस दिन जरुरतमंदों को दान करने से पितृ दोष की समस्या खत्म होती। पितृ पक्ष के दौरान आने वाली इस एकादशी को 'मोक्षदायिनी एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है।

माना जाता है कि, इस व्रत को करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होने के साथ व्यक्ति की सात पीढ़ियों का कल्याण होता है। इंदिरा एकादशी का वर्णन पद्मपुराण और स्कंदपुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों में देखने को मिलता है।

पापांकुशा एकादशी 2026 

अक्टूबर महीने की दूसरी एकादशी यानी पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर , गुरुवार को रखा जाएगा। इसे आश्विन-शुक्ल एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख और मुहूर्त

पापांकुशा एकादशी की तारीख 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार
एकादशी तिथि प्रारंभ 21 अक्टूबर , 2026 को सुबह 2 बजकर 11 मिनट पर
एकादशी तिथि समाप्त 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर
एकादशी तिथि का पारण 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 27 मिनट से 8 बजकर 42 मिनट तक

पापांकुशा एकादशी का महत्व

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पापांकुशा एकादशी का व्रत करने वाला भगवान विष्णु का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करता है। इस व्रत को करने से सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं। माना जाता है कि, पापांकुशा एकादशी के दिन व्रत का पालन करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद यमलोक की यातना का सामना नहीं करना पड़ता है।

इस दिन सोना, तिल, गाय, अन्न, जल, छाता और जूते का दान करने से व्यक्ति को पूर्वजन्म के पापों से मुक्ति मिल जाती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, विजय दशमी के बाद राम और भरत का मिलन भी इसी एकादशी तिथि पर हुआ था।

यह भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2026 Date: कब है इंदिरा एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त और दुर्लभ संयोग

यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।