Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 24 July 2022: धनु राशि वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे, सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्राप्त होगा उच्च पद

Aaj ka rashifal 24th july 2022 आज 24 जुलाई रविवार का दिन सावन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि प्रातः 1.27 PM तक रहेंगी उसके बाद द्वादशी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार की आध्यात्मिक साधनाओं के लिए शुभ रहेगा।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sun, 24 Jul 2022 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2022 07:36 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 24 July 2022: धनु राशि वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे

नई दिल्ली, Aaj ka rashifal 24th july 2022: आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के साथ रविवार का दिन है। बता दें कि एकादशी तिथि दोपहर 1.27 PM तक रहेगी उसके बाद द्वादशी तिथि लग रही है। आज के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करना शुभ माना जाता है।आज का दिन सभी प्रकार की आध्यात्मिक साधनाओं के लिए व्रत पूजन, तीर्थयात्रा व अन्य शुभ काम करने के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए, विवाह, किसी नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए, आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं सावधानी बरतें। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस आने में मुश्किल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरे होंगे। सहकर्मियो का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जगेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन अनुकूल रहेगा किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम होगा पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होगा। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक गतिविधियों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खासतौर पर अहम आर्थिक सौदों करते समय किसी की सलाह अवश्य लें। अतिआत्मविश्वास और क्रोध की अधिकता के कारण घर परिवार में मतभेद रह सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक जीवन एवं व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा किंतु खर्चों की अधिकता के चलते जेब ढीली रह सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखें। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सामान्य गति से चलेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन छुटपुट परेशानी लेकर आ सकता है। आज आप काफी भावनात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी मोटी बातों पर प्रतिक्रिया न करें, संयम से काम लें, बैंक से जुड़े लेनदेन में काफी सावधानी रखने की आवश्यकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएं। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में कोई बड़ा रिस्क ना लें अभी जैसा चल रहा है चलने दें। कामकाज के सिलसिले में अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में भरपूर आत्मविश्वास से सभी कार्य पूरे करेंगे, सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा,  सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को नए व्यापार में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बने हैं। बेरोज़गारों को बेहतर रोजगार प्राप्त होंगे। साहित्य जगत से जुड़े लोगों का समय अनुकूल है मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आप शारीरिक व मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। शरीर में ऊर्जा की कमी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा शांति से दिन बिताए। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा सोच समझकर ही किसी योजना में निवेश करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं।शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा बेवजह किसी बहस में न पड़े। सेहत का ख्याल रखें ।छात्रों के लिए समय बेहतर है। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आप आत्मविश्वास की कमी है महसूस कर सकते हैं स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रह सकता है।हालांकि आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सकारात्मक रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता रह सकती है पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं।छात्रों के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग चल रहे हैं।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर निर्णय लें अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धनलाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएँगे स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को उच्च पद, प्रमोशन भी प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग अहम आर्थिक सौदों के मोल भाव करते समय जल्दबाजी में निर्णय ना लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है।  छात्रों का दिन उनके अनुकूल रहने की संभावना।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल से कोई बड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उस समय बेहद सफलतादायक रहेगा कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया है।कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है किंतु मेहनत के बल पर सभी काम पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के व्यापार में असफलता प्राप्त होगी। पैसों की लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों आकस्मिक धन लाभ होगा। छात्रों के लिए समय बेहतर है उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जा सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंग कोई बड़ी उपलब्धि है प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा धनलाभ के योग बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद साबित होंगी। रुकते हुए व्यापारिक मामले फिर से शुरू होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों को शिक्षा मैं इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.