Instagram के वायरल 80s लुक चाहिए? इन 5 स्टेटमेंट एक्सेसरीज के साथ मिलेगा रेट्रो स्टाइल

बिना किसी AI की मदद से आप इंस्टाग्राम का वायरल 80s लुक को री-क्रिएट करना चाहती हैं? तो यहां 5 स्टेटमेंट एक्सेसरीज दी गई हैं जिन्हें अपने आउटफिट के साथ स्टाइल करके रेट्रो लुक पा सकती हैं।
इंस्टाग्राम 80s लुक के लिए स्टेटमेंट एक्सेसरीज
इंस्टाग्राम 80s लुक के लिए स्टेटमेंट एक्सेसरीज

80s का फैशन अपने बोल्ड अंदाज और चमकदार स्टाइल के लिए जाना जाता है। आज यही रेट्रो अंदाज इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर फिर से छाया हुआ है। अगर आप भी उस दौर के वायरल लुक को अपने स्टाइल में शामिल करना चाहती हैं, तो यहां 5 स्टेटमेंट एक्सेसरीज दिए गए हैं जो आपके पूरे पहनावे को तुरंत खास बना सकती हैं और बिना ChatGPT के भी 80s वाला लुक पा सकती हैं। इनमें गोल्डन ईयररिंग्स से लेकर चौड़ी बेल्ट, रेट्रो सनग्लासेस, गोल्डन बड़े ब्रेसलेट और फुटवियर शामिल हैं। वहीं, रंगीन हेयरबैंड या बड़े हेयर क्लिप्स आपके Instagram वायरल लुक में उस दौर की चंचल और ग्लैमरस वाइब जोड़ने में मदद करेंगे। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Electomania Black Belt for Women

    80s के लुक के लिए क्यों चुनें? 

    • अगर आप इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे 80s लुक के लिए एक्सेसरीज लेना चाहती हैं तो यह काले रंग की चौड़ी बेल्ट बढ़िया रहेगी जो एडजेस्टेबल डिजाइन के साथ आती है जिसे आप अपने कमर के हिसाब से फिट कर सकती हैं।
    • 80s के विंटेज लेदर बेल्ट्स अक्सर सख्त होते थे, लेकिन यह बेल्ट स्ट्रेचेबल और PU लेदर से बने होने के कारण स्टाइल के साथ-साथ दिनभर पहनने में आरामदायक रहेगी। 

    किस आउटफिट के साथ पहनें? 

    • पोलका डॉट, फ्लोरल या ब्राइट कलर की विंटेज ड्रेसेस के साथ इसे कमर पर बांधना काफी सही रहेगा।
    01
  • Retro Walk Womens Block Heel Slingback Sandals

    80s के लुक के लिए क्यों चुनें? 

    • 80 के दशक के फैशन में चंकी, बोल्ड और ब्लॉक हील्स का बहुत ज्यादा ट्रेंड था। यह सैंडल उस दौर को बढ़िया तरीके से री-क्रिएट करने में मदद करेगी क्योंकि इसमें ग्लॉसी फिनिश दिया गया है जो आपके स्टाइल में रेट्रो वाइब जोड़ सकता है।
    • इसमें मौजूद स्लिंगबैक स्ट्रैप क्लासिक और विंटेज लुक देता है, जो 70s और 80s के लेडीज फुटवियर में काफी लोकप्रिय था।

    किस आउटफिट के साथ पहनें?

    • आप इसे टक-इन टी-शर्ट या क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा, ए-लाइन मिनी स्कर्ट के साथ भी यह काफी स्टाइलिश लगेगी।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Yellow Chimes Cuff Bracelet for Women

    80s के लुक के लिए क्यों चुनें? 

    • 80 के दशक वाले फैशन में पतली चूड़ियों की जगह चौड़े और हैवी कफ ब्रेसलेट बेहद ट्रेंड में थे। यह गोल्डन रंग वाला ब्रेसलेट भी ओपन-एंड कफ स्टाइल में आता है जो आपको बिना चैटजीपीटी और Gemini के वायरल लुक देने में मदद करेगा। 
    • स्लाईड कलैस्प की वजह से इसको पहनना और उतारना काफी आसान होता है जिससे आप झटपट से इसे पहन सकती हैं और उस दौर की डिस्को वली वाइब का मजा ले सकती हैं। 

    किस आउटफिट के साथ पहनें?

    • अगर आप 80 के दशक वाले लुक को फिर से दुहराना चाहती हैं तो इसे उसी दौर के सिग्नेचर ओवरसाइज़्ड ब्लेजर की आस्तीन को थोड़ा ऊपर मोड़कर इसे पहन सकती हैं।
    03
  • FAVELA Retro Oval stylish Sunglasses for Women & Men

    80s के लुक के लिए क्यों चुनें? 

    • ओवल फ्रेम में आने वाला चश्मा 80 के दशक में भी काफी लोकप्रिय था जिसे आप चुन सकती हैं। साथ ही, UV प्रोटेक्टिव कोटिंग की वजह से सूरज की हानिकारक किरणों से भी यह आपकी आंखों की रक्षा करने में मदद करेगा। 
    • यूनिसेक्स और वर्सटाइल डिज़ाइन की वजह से इसे महिला और पुरुष दोनों पहन सकते हैं और साथ ही, इसमें मौजूद एडजस्टेबल नोज पैड्स की वजह से यह पहनने में भी आरामदायक रहेगा।   

    किस आउटफिट के साथ पहनें?

    • इसे आप हाई-वेस्ट जींस के साथ टक्ड-इन प्लेन व्हाइट टी-शर्ट और ओवरसाइज़्ड डेनिम या लेदर जैकेट के साथ पहन सकती हैं।
    04
  • Nilu's Collections Abstract Drip Design Earrings

    80s के लुक के लिए क्यों चुनें? 

    • बोल्ड साइज़ वाले इस स्टड इयरिंगस को आप 80s से लेकर 90s तक के लुक को रि-क्रिएट करने के लिए पहन सकती हैं जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में मदद कर सकता है और आपके लुक को ट्रेंडिंग बना सकता है। 
    • इसका ड्रिप डिज़ाइन उसी दौर के रेट्रो-आर्ट वाइब को दिखाने में मदद करेगा और लाइटवेट होने की वजह से इसे लंबे समय तक पहना जा सकता है। 

    किस आउटफिट के साथ पहनें?

    • आप इसे किसी ब्लैक, लाल या न्यूट्रल शेड के ब्लेजर के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा, डिस्को या नाइट पार्टी वाइब के लिए इसे ग्लिटर या सैटिन ड्रेस के साथ पेयर करना परफेक्ट रहेगा।
    05

इन्हें भी पढ़ें 

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 80s के लुक को रि-क्रिएट करने के लिए कौन-सी एक्सेसरीज अच्छी रहेंगी?
    +
    आपको बता दें, बड़े झुमके, चंकी नेकलेस, चौड़ी बेल्ट, बड़े सनग्लासेस और रंगीन हेयर एक्सेसरीज 80s के लुक को आसानी से रि-क्रिएट करने में मदद कर सकती हैं। लेकिन इसके साथ आप सही ड्रेस का भी ध्यान रख सकते हैं।
  • क्या 80s वाला लुक आज भी फैशन में है?
    +
    80s का रेट्रो फैशन आज फिर से ट्रेंड में आ गए हैं क्योंकि लोग इंस्टाग्राम पर AI की मदद से फोटो और वीडियो बनाकर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसके अलावा, बोल्ड एक्सेसरीज और ओवरसाइज स्टाइल सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।
  • क्या साधारण कपड़ों के साथ भी 80s एक्सेसरीज पहनी जा सकती हैं?
    +
    साधारण ड्रेस, शर्ट या जींस के साथ सिर्फ एक या दो बोल्ड एक्सेसरीज जोड़कर भी रेट्रो लुक पाया जा सकता है। जैसे आप साधारण जींस और डेनिम के साथ गोल्डन इयरिंगस पहन सकती हैं और रेट्रो स्टाइल सनग्लास लगा सकती हैं।
  • 80s लुक के लिए किस तरह के झुमके चुनने चाहिए?
    +
    बड़े और आकर्षक झुमके इस लुक के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं। गोल्डन, सिल्वर या चमकीले रंगों वाले झुमके खास तौर पर अच्छे लगते हैं। जिन्हें आप मैक्सी ड्रेस के साथ-साथ मिनी स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं।