हरे-भरे पौधे न सिर्फ कमरे की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि सादे से कोने में भी ताजगी और सुकून का एहसास भर देते हैं और कमरे का पूरा माहौल ही बदल देते हैं। हालांकि, हर किसी के पास पौधों की रोजाना देखभाल करने का समय नहीं होता है। ऐसे में कम देखभाल वाले Indoor Plants बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। इन्हें ज्यादा मेहनत या बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती, सप्ताह में 1-2 बार पानी देना ही काफी होता है। साथ ही, इन्हें लगातार सूरज की रोशनी की भी जरूरत नहीं होती। स्नेक प्लांट, ज़ेड प्लांट आदि जैसे पौधों को कम देखभाल की जरूरत होती है। लेकिन फिर भी ये आपके घर की सजावट में प्राकृतिक खूबसूरती और ताजगी जोड़ सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
FLOVERIA Zamia ZZ Plant Indoor Live Plant with Pot
इसे लगाने के फायदे
- अगर आप इसे कई दिनों तक पानी देना भूल जाएं या छुट्टियों पर बाहर चले जाएं, तब भी इसके पत्तों में पानी जमा रखने की क्षमता इसे जीवित रख सकती है और यह मुरझाएगा नहीं। इसे हर 2 से 3 सप्ताह में सिर्फ एक बार पानी देने की जरूरत होती है।
- इसे आप लिविंग रूम से लेकर बेडरूम, बालकनी और अपने ऑफिस डेस्क पर भी रख सकते हैं।
- अधिकांश पौधों को उगने के लिए तेज धूप की आवश्यकता होती है, लेकिन ZZ Plant बिना धूप के, केवल ट्यूबलाइट या किसी भी बल्ब की रोशनी में भी आसानी से पनप जाता है।
01
kushplant Live Button Jade Plant Indoor
इसे लगाने के फायदे
- 450 ग्राम का यह पौधा हवा को शुद्ध करने की क्षमता रखता है जो आपके कमरे की हवा को साफ करके कमरे में हर पल ताजगी बनाए रखने में मदद करेगा।
- यह एक ऐसा पौधा है, जिसकी मोटी पत्तियां अपने अंदर पानी जमा करके रखती हैं। इसलिए इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह Home Decor में भी मदद करेगा।
- 4 इंच के काले नर्सरी पॉट में आने वाला यह छोटा जेड प्लांट देखने में बहुत आकर्षक लगता है। जो आपके स्टडी टेबल से लेकर ऑफिस डेस्क, बालकनी और लिविंग रूम तक की खूबसूरती को तुरंत बढ़ाने में मदद करेगी।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
FLOVERIA Snake Plant Live Indoor with Pot
इसे लगाने के फायदे
- स्नेक प्लांट एक बेहतरीन प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर होता है। यह हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को हटाकर वातावरण को साफ और सांस लेने योग्य बनाने में मदद करता है।
- यह पौधा उन लोगों के लिए सही रहेगा जो व्यस्त रहते हैं या जिन्हें गार्डनिंग का ज्यादा अनुभव नहीं है। क्योंकि इनको ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है और अगर आप इसे 2 से 3 सप्ताह तक पानी देना भूल भी जाएं, तब भी यह आसानी से जीवित रह सकता है।
- इसकी लंबी और गहरे हरे-पीले रंग की पत्तियां घर या ऑफिस के इंटीरियर को एक आधुनिक और फ्रेश लुक दे सकती हैं।
03
GOBISXZ Multi Color Adenium Desert Rose Flowering Plant
इसे लगाने के फायदे
- 4 के पैक में आने वाले इस सेट में लाल, गुलाबी, सफेद और पीले जैसे अलग-अलग रंगों के फूल एक साथ खिलते हैं, जो आपके बालकनी, बगीचे या लिविंग रूम को किसी रंग-बिरंगे बगीचे जैसा आकर्षक बनाने में मदद करेंग।
- इन्हें डेजर्ट रोज यानी रेगिस्तानी गुलाब कहा जाता है क्योंकि इनका मोटा तना अपने अंदर पानी जमा करके रखता है। जिससे कई दिनों तक पानी नहीं भी देने पर ये मुरझाते या सूखते नहीं हैं।
- ये पौधा गुलाब या अन्य फूलों के मुकाबले अपनी पंखुड़ियों को लंबे समय तक खिले हुए बनाए रख सकता है। साथ ही, इनडोर प्लांट होने की वजह से सूरज की आंशिक रोशनी ही इनके लिए काफी होती है।
04
Aglaonema White Live Plant, Indoor Decorative Foliage
इसे लगाने के फायदे
- अगर आपको पौधों के रखरखाव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है या उनकी देखभाल के लिए समय नहीं है, तब भी इसे आसानी से चुना जा सकता है क्योंकि इसे बहुत ज्यादा धूप या बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती
- कई इनडोर पौधों को सीधी धूप चाहिए होती है, लेकिन एग्लोनिमा के पौधे छांव और आंशिक रोशनी में भी बहुत अच्छे से पनप जाते हैं।
- इसकी हरी और सफेद पैटर्न वाली चौड़ी पत्तियां किसी भी कमरे या कोने को तुरंत प्रीमियम और फ्रेश लुक देने में मदद कर सकती हैं। लिविंग रूम, ऑफिस डेस्क, बालकनी या टेबलटॉप पर रखने से यह उस जगह की खूबसूरती को बढ़ा सकता है।
05
इन्हें भी पढ़ें
साज-सज्जा की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।