वैसे तो किसी भी घर में बना बगीचा वहां का शांति और सुकून भरा कोना होता है। मगर, जो लोग वहां आराम से बैठकर पौधों को निहारते हुए शाम की चाय पीने या बच्चों के साथ समय बिताने का सोच रहे हैं! उनके लिए झूला बढ़िया साबित होगा। बाजार में लकड़ी और मेटल दोनों से बने झूले उपलब्ध हैं, लेकिन जब बात हो Jhula For Garden की तो हम आपको मेटल (लोहा या स्टील) वाले विकल्पों को देखने की सलाह देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर घरों के बगीचे खुली जगह में होते हैं, जहां सीधी धूप और बारिश का पानी भी आता है जिस वजह से लकड़ी जल्दी खराब होने की संभावना रहती है। बगीचे के लिए शेड वाले झूले भी अच्छे रहते हैं, जो कि दिन में बैठने पर आपके सिर पर सीधी धूप नहीं आने देंगे। गार्डन के लिए आपको हमेशा मजबूत स्टैंड वाला झूला लेना चाहिए, जो मिट्टी या फर्श दोनों पर स्थिरता के साथ टिका रह सके।
हमने ऐसी ही कुछ विशेषताओं वाले विकल्प नीचे शामिल किए हैं, जो आपके गार्डन को नया रूप देने का काम करेंगे-
RACOLLECTION Swing Jhula for Home & Garden
अमेजन पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह झूला 70 L x 35 B x 79.9 H इंच के आकार में आता है। इस झूले पर एकसाथ तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं, जिसके लिए इसमें 50 L x 18 B x 20 H सीटिंग एरिया दिया गया है।
हमने इसे क्यों चुना?
- इसे चुनने का सबसे बड़ा कारण इसका ट्रेडिशनल डिजाइन है, जो बगीचे में थोड़ा पुराने जमाने वाला एहसास देगा। फ्रेम और शीट पर की गई सुंदर नक्काशी इसे देखने में शाही बनाती है, जिसके साथ घर में एक रॉयल लुक मिलेगा।
- इसका कंटेम्पोररी डिजाइन इसे सिर्फ घर के बाहर बगीचे में ही नहीं, बल्कि पोर्च, बालकनी या फिर लिविंग एरिया में भी रखने योग्य बनाता है। ऐसे में जब भी आपका मन घर का लुक बदलने का करे, तो इसे गार्डन से हटाकर किसी अन्य जगह रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- RACOLLECTION
- रंग- काला
- मटेरियल- लोहा, लकड़ी
- वजन- 70000 ग्राम
- फ्रेम मटेरियल- लोहा
01
Invezo Luxury Outdoor Garden Swing 3 Seater Jhula
अमेजन के अनुसार, यह एक 3 सीटर झूला है, जो कि बच्चों, परिवार के अन्य सदस्यों या फिर दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए अच्छा रहेगा। मजबूत स्टील से बने होने के कारण यह बाहर बगीचे में रखने के लिए उपयुक्त है और लंबे समय तक भी चल सकता है।
हमने इसे क्यों चुना?
- इसमें ऊपर की तरफ एडजस्टेबल कैनोपी दी गई है, जिसे आप धूप या बारिश होने पर झूले के ऊपर फैला सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वेदर-रेजिस्टेंट होने की वजह से यह बाहर रखे होने पर मौसम की मार भी झेल सकती है।
- गार्डन में रखने के बाद भी इस Jhula For Home की गद्देदार सीट पानी आदि से जल्दी खराब नहीं होगी, क्योंकि इसे प्रीमियम वॉटर-प्रूफ कुशन के साथ तैयार किया गया है। वहीं, कुशन वाली सीट पर बैठने पर आपको आरामदायक एहसास भी मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Invezo Impression
- रंग- खाकी
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- वजन- 60 किलोग्राम
- सीटिंग कैपेसिटी- 3
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
VNF Stainless Steel Silver 2-Seater Swing Jhula with Stand
इस झूले को लेकर अमेजन का कहना है कि, यह हाई क्वालिटी वाले स्टेनलेस स्टील से बने होने के कारण ज़ंग से सुरक्षित रहते हुए लंबे समय तक चलता है। इस पर दो लोग आराम से बैठ सकते हैं और साथ ही यह 350 किलोग्राम तक का वजन झेलने में सक्षम है।
हमने इसे क्यों चुना?
- अगर आपको कभी-कभार झूले की जगह बदलने का मन करेगा, तो इसका पोर्टेबल स्टैंड आपके लिए उपयुक्त साबित होगा। मजबूत होने के बावजूद भी इसे एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करना आसान रहता है।
- यह उन घरों या बगीचों के लिए अच्छा है, जहां ज्यादा जगह नहीं है लेकिन झूला लगाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे मॉडर्न और स्लीक डिजाइन में बनाया गया है, जो कम जगह घेरते हुए आपके गार्डन को शानदार दिखाने का काम करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Vachheta Naresh Furniture
- रंग- सिल्वर
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- वजन- 50 किलोग्राम
- सीटिंग कैपेसिटी- 2
03
Alisha Craft Rattan Furniture Single Seater Swing Chair
अमेजन के मुताबिक, यह एक स्टाइलिश झूला है जो पाउडर कोटिंग वाले लोहे से बने फ्रेम के साथ आता है। स्टैंड से झूले को जोड़ने के लिए मजबूत हुक लगाया गया है, जो कि 130 किलोग्राम तक का वजन आसानी से सहन कर सकता है।
हमने इसे क्यों चुना?
- इसे चुनना का सबसे मुख्य कारण इसका स्विंग चेयर वाला डिजाइन है, जो इस Swing For Home को ना सिर्फ घर के बाहर वाले बगीचे बल्कि बालकनी या फिर छत पर बने गार्डन में भी रखने के लिए बेहतरीन बनाता है। इसे एक जगह से दूसरी जगह रखना भी अन्य विकल्पों के मुकाबले आसान होगा।
- इसमें मिलने वाले कुशन, मजबूत मैक्रैम नेट डिजाइन और टैसल्स वाला हाथ से बना बोहेमियन-स्टाइल हैमॉक, भरपूर आराम के लिए काफी जगह और मुलायम स्पंज जैसा आराम देता है। इस वजह से आपको सिंगल सीटर में भी आराम से फैलकर बैठने की सुविधा मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Alisha Craft
- रंग- भूरा
- मटेरियल- लोहे का फ्रेम
- वजन- 40 किलोग्राम
- सीटिंग कैपेसिटी- 1
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।
04
UA URBAN ART Urban Art Store Iron Swing Jhula For Home
इस झूले को लेकर अमेजन का कहना है कि, इसपर 2 लोग आराम से बैठकर झूल सकते और अपना समय बिता सकते हैं। यह खूबसूरत नक्काशी वाले ट्रेडिशनल डिजाइन में आता है, जिसमें सीट और फ्रेम पर काफी सुंदर काम किया गया है।
हमने इसे क्यों चुना?
- सबसे पहला और बड़ा कारण इसका मजबूत लोहे से बना फ्रेम है। यह गार्डन में रखने के लिए एक टिकाऊ विकल्प है और लंबे समय तक आपका साथ निभा सकता है, वहीं ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है।
- इस झूले में ऊपर की तरफ लकड़ी से बना शेड दिया गया है, जो ना सिर्फ इसे देखने में शानदार बनाता है बल्कि दिन के समय झूला झूलने पर धूप सीधा सिर पर आने से भी रोकता है। वहीं, लकड़ियां थोड़ी तिरछी लगी हैं, जिससे ऊपर पानी या कचरा जमा होने की भी समस्या नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- UA URBAN ART
- रंग- काला और सफेद
- मटेरियल- लोहा
- वजन- 70 किलोग्राम
- सीटिंग कैपेसिटी- 2
05
घर की सजावट के अन्य टिप्स साज-सज्जा कैटेगरी पर देखें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।