रूखी त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग Sheet Mask जो त्वचा को देंगे गहराई तक पोषण और नमी!

रूखी त्वचा वालों के लिए यहां जिन 5 शीट मास्क के बारे में बताया गया है वह त्वचा को गहराई तक हाइड्रेट करने, नमी बनाए रखने और चेहरे को मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं। इनमें हायलूरोनिक एसिड, कोलेजन और सेरामाइड जैसे जरूरी तत्व शामिल होते हैं, जो त्वचा को अंदर तक पोषण देते हैं।
रूखी त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग शीट मास्क
रूखी त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग शीट मास्क

आजकल रूखी त्वचा होना एक आम समस्या है और जब मौसम बदलता है, तो यह समस्या अधिक बढ़ जाती है जिससे त्वचा रूखी, खिंची और बेजान दिखने लगती है। ऐसी हालत में कई बार मॉइश्चराइजर भी इस समस्या का हल नहीं कर पाता है। इसलिए आज यहां हम आपको 5 ऐसे शीट मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खासतौर पर ड्राय स्किन वालों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। ये Sheet Mask ना केवल रूखी त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं बल्कि उसे अंदर तक हाइड्रेट करते हैं, जिससे लंबे समय तक आपकी त्वचा मुलायम बनी रह सकती है और नमी भी मिलती है। इन मास्क को इस्तेमाल करना काफी आसान होता है और इनके इस्तेमाल से त्वचा चमकदार भी हो सकती है। ये त्वचा को फ्रेश दिखाने में मदद करते हैं और डलनेस की समस्या को भी खत्म कर सकते हैं।

शीट मास्क का उपयोग कैसे करें? 

शीट मास्क सीरम से भरपूर होते हैं, जो त्वचा में जल्दी समा जाते हैं और अंदर जाकर पोषण देते हैं। आप इसे केवल 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और इसके बाद चेहरे की 1-2 मिनट अच्छी तरह मसाज करें। इससे त्वचा मुलायम और ग्लोइंग बन सकती है। आप शीट मास्क को सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि शीट मास्क हटाने के बाद चेहरा नहीं धोना है।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Swiss Beauty Care Youth-Full Collagen Boost Mask

    जो लोग ग्लोइंग और प्लंप स्किन पाना चाहते हैं उनके लिए यह शीट मास्क एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह खासतौर पर कोलेजन और 17 अमीनो एसिड्स से बना है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देता है। इसे लगाने के बाद स्किन तुरंत हाइड्रेट महसूस होती है और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लास-स्किन जैसा ग्लो दिख सकता है। यह मास्क स्किन को मुलायम बनाने में मदद करता है, जिससे चेहरा हेल्दी और फ्रेश नजर आता है। जिन लोगों की त्वचा अक्सर डल या थकी हुई लगती है, तो यह मास्क उनके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह जल्दी फ्रेश एहसास देने में मदद करता है। इसको आप साफ चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट रखें। 

    खूबियां

    • इसमें कोलेजन और अमीनो एसिड्स है जो त्वचा को डीप नॉरिशमेंट देता है
    • यह त्वचा को जल्दी ग्लो देने और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
    01
  • Carbamide Forte Bio Collagen Mask

    यह मास्क खासतौर पर रात को इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है यानी आप इसे रात में लगाकर सो सकते हैं। यह हाइड्रोजेल मास्क त्वचा को पूरी रात हाइड्रेट रखने में मदद करता है और सुबह उठने पर स्किन सॉफ्ट, फ्रेश और ग्लोइंग लग सकती है। इसमें कोलेजन मौजूद है, जो स्किन को टाइट बनाने में मदद करता है और साथ ही यह पोर्स को छोटा दिखाने और स्किन टेक्सचर भी सुधारने में भी मदद करता है। यह मास्क पैराबेन-फ्री है यानी यह त्वचा पर सुरक्षित रहता है। इसे सभी स्किन टाइप वाले इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन बहुत ड्राय या डिहाइड्रेटेड रहती है, तो यह मास्क आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह लंबे समय तक मॉइश्चर लॉक करता है और स्किन को हेल्दी बनाता है।

    खूबियां

    • यह आपकी त्वचा को अंदर तक पोषण देकर नमी प्रदान करता है। 
    • यह पोर्स को छोटा दिखाने में मदद करता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ClayCo Rice & Ceramide Collagen Sheet Mask

    अगर आपकी त्वचा भी ड्राय है तो यह मास्क आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा को नमी देने के साथ-साथ उसे ब्राइट बनाने में भी मदद करता है। इसमें राइस, सेरामाइड, नियासिनामाइड और हायलूरोनिक एसिड जैसे तत्व शामिल हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह स्किन की नमी को बनाए रखता है और उसे ड्राय होने से बचाता है। नियासिनामाइड स्किन को चमकदार करता है और डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करता है। वहीं सेरामाइड स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है, जिससे त्वचा हेल्दी रहती है। इसका टेक्सचर हल्का है और यह त्वचा में जल्दी समा जाता है। इसे इस्तेमाल करने के बाद स्किन ज्यादा मुलायम और ग्लोइंग दिख सकती है। 

    खूबियां

    • यह त्वचा को हाइड्रेशन देने के साथ-साथ स्किन को चमकदार बनाने में भी मदद करता है।
    • यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
    03
  • Garnier Skin Naturals Sheet Mask

    यह शीट मास्क खासतौर पर स्किन को इंस्टेंट ग्लो देने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें चेरी ब्लॉसम है, जो त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाने में मदद करता है। यह Sheet Mask ड्राय और डल स्किन को तुरंत नमी प्रदान करता है और चेहरे को मुलायम बना सकता है। इसे लगाने के बाद स्किन में एक नेचुरल पिंकिश ग्लो दिखाई दे सकता है। यह बहुत हल्का और इस्तेमाल करने में आसान है, इसलिए उन लोगों के लिए यह बढ़िया विकल्प हो सकता है, जो शुरुआत में शीट मास्क लगाना शुरू कर रहे हैं। 

    खूबियां

    • यह इंस्टेंट ग्लो और फ्रेश लुक दे सकता है।
    • यह स्किन को जल्दी हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
    04
  • L'Oral Paris Revitalift Crystal Micro-Essence Sheet Mask

    यह शीट मास्क त्वचा को साफ व चमकदार बनाने के साथ-साथ उसे गहराई तक पोषण देने में भी मदद करता है। इसमें माइक्रो-एसेंस तकनीक शामिल है, जो त्वचा की नमी को लॉक करता है और उसे ड्राय होने से बचाता है। इस मास्क को लगाने से त्वचा मुलायम हो सकती है और चेहरे हेल्दी दिखता है। अगर आपकी त्वचा पर अक्सर डलनेस रहती है या आपको असमान टेक्सचर की समस्या है, तो यह उसे बेहतर करने में मदद कर सकता है।

    खूबियां

    • इसमें माइक्रो-एसेंस है, जो त्वचा को अंदर तक हाइड्रेशन देता है। 
    • यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है।
    05

इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रूखी त्वचा के लिए शीट मास्क का उपयोग कितनी बार करना चाहिए?
    +
    रूखी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए सप्ताह में 2-3 बार शीट मास्क का उपयोग कर सकते हैं।
  • क्या शीट मास्क लगाने के बाद चेहरे को धोना चाहिए?
    +
    आमतौर पर नहीं। शीट मास्क लगाने के बाद बचे हुए सीरम को त्वचा में हल्के हाथों से मसाज करके सोखने दें।
  • रूखी त्वचा के लिए कौन से तत्व वाले शीट मास्क सबसे अच्छे हैं?
    +
    हाइल्यूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन, सेरामाइड्स, एलोवेरा और शहद जैसी सामग्री वाले मास्क रूखी त्वचा के लिए बेहतरीन होते हैं।