मेकअप आजकल ज्यादातर महिलाओं व लड़कियों के लाइफस्टाइल का हिस्सा बना गया है। चाहे फिर ऑफिस जाना हो, कॉलेज जाना या फिर कैजुअल आउटिंग या पार्टी के लिए बाहर जाना हो। ऐसे में अगर आप भी उनमें से हैं जो डेली यूज के लिए कम बजट में एक बढ़िया मेकअप ब्रांड का प्रोडक्ट्स ढूंढ रही हैं, तो मार्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां हमने जिन 5 मार्स Makeup Products की आपको जानकारी दी है उनकी कीमत ₹1000 से भी कम है। इसमें आपको प्राइमर से लेकर लिपस्टिक तक सभी प्रोडक्ट्स मिलेंगे, जो आपको एक कंप्लीट मेकअप लुक प्रदान कर सकते हैं। ये ना केवल आपको फ्लॉलेस व फ्रेश मेकअप लुक प्रदान करेंगे बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये सभी प्रकार की स्किन के लिए सुरक्षित है और ये लंबे समय तक टिके रहते हैं जिससे आपको बार-बार टचअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
MARS Glow O' Clock Gel Primer for Face Makeup
मार्स ग्लो का यह प्राइमर आपको मेकअप से पहले स्किन को स्मूद और हाइड्रेट बेस देने में मदद करता है। यह जेल-बेस्ड प्राइमर है और काफी हल्का होता है, जिससे यह स्किन में जल्दी समा जाता है। इसमें ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट्स मौजूद हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं। यह Face Primer खासकर ड्राय स्किन वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है और मेकअप को पैची होने से बचाता है। खास बात है कि यह लंबे समय तक टिका रहता है, जिससे बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती है। यह पोर्स को ब्लर करता है और स्किन टेक्सचर को स्मूद बनाता है, जिससे फाउंडेशन की फिनिश अच्छी आती है।
खूबियां
- इसमें ग्रीन टी है जो त्वचा को मुलायम बनाता है।
- यह मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में करता है।
01
MARS SPF50 PA++++ High Coverage Foundation
यह फाउंडेशन रोजाना इस्तेमाल के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह मेकअप ग्लो देने के साथ-साथ त्वचा को प्रोटेक्शन भी देता है। यह त्वचा के दाग-धब्बे, पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को आसानी से कवर कर देता है। वहीं यह MARS Foundation आसानी से ब्लेंड हो जाता है। ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए भी यह अच्छा काम करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका SPF50 PA++++ प्रोटेक्शन, जो त्वचा को हानिकारक UVA और UVB किरणों से बचाता है। यह IN-VIVO टेस्टेड है और 5 स्टार बूट्स रेटिंग के साथ आता है, जो इसकी सन प्रोटेक्शन क्वालिटी को और भरोसेमंद को दिखाता है। कंपनी का दावा है कि यह फाउंडेशन लंबे समय तक टिकता है और पसीने या ऑयल से जल्दी नहीं हटता। इससे आपको पूरे दिन फ्रेश लुक मिल सकता है।
खूबियां
- यह हाई कवरेज के साथ SPF50 PA++++ सन प्रोटेक्शन देता है।
- यह आसानी से ब्लेंड हो जाता है और लंबे समय तक टिका रह सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
MARS 12 Shades Dance of Joy Eyeshadow Palette
अगर आपको भी आई मेकअप करना काफी पसंद है, तो मार्स का यह आईशैडो पैलेट एक बढ़िया विकल्प हो सकता है, जिसमें 12 खूबसूरत शेड्स मिलते हैं। इसमें मैट और शिमर दोनों फिनिश शामिल हैं। इसका पिगमेंटेशन काफी अच्छा है, जिससे एक बार लगाने पर आपको शानदार कलर मिलता है। यह शेड्स डेली मेकअप से लेकर पार्टी और फेस्टिव लुक तक हर मौके के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी अच्छी बात है कि यह लंबे समय तक टिकता है और आसानी से फैलता नहीं है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कैरी करने में आसान बनाता है, जिससे आप ट्रैवल के दौरान इसे साथ लेकर जा सकते हैं।
खूबियां
- यह हाई पिगमेंटेड और आसानी से ब्लेंड होने वाले शेड्स हैं।
- इसमें आपको मैट और शिमर दोनों फिनिश मिलते हैं।
03
MARS Double Trouble Volumizing and Lengthening Mascara
आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए मस्कारा एक बहुत जरूरी प्रोडक्ट होता है। यह 2-इन-1 है, जो आपकी आईलैशेज को वॉल्यूम और उसे बड़ा दिखाने में मदद करता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है, जो अपनी पलकों को घना और लंबा दिखाना चाहते हैं। इसकी ब्रश लैश को अच्छी तरह से कवर करती है। यह Mascara लॉन्ग लास्टिंग है, जिससे यह पूरे दिन टिका रहता है और फैलता नहीं है। यह काफी हल्का होता है जिससे इसे लगाने पर लैशेज को भारी महसूस नहीं होता है। इसे लगाना काफी आसान होता है और यह जल्दी सूख जाता है।
खूबियां
- यह वॉल्यूम और लेंथ दोनों देने वाला मस्कारा है।
- यह स्मज-प्रूफ और लॉन्ग लास्टिंग है।
04
MARS Queen of Mattes Liquid Lipsticks Box Set of 3
बिना लिपस्टिक के मेकअप पूरा नहीं होता है। ऐसे में मार्स का यह 3 सेट लिपस्टिक हर स्किन टोन के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह काफी क्रीमी होता है जिससे इसे लगाने के बाद आपको मैट फिनिश मिलता है। यह Liquid Lipstick एक ही स्वाइप में बढ़िया कलर देती है, जिससे आपको बार-बार इसे लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह स्मजप्रूफ और ट्रांसफरप्रूफ है, जिससे खाने-पीने के बाद भी लिपस्टिक बनी रहती है। इसका लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मूला पूरे दिन होंठों की खूबसूरती को बनाए रखता है। सबसे खास बात है कि यह होंठों को ड्राय नहीं करता है। रोजाना ऑफिस लुक से लेकर पार्टी मेकअप तक, यह लिपस्टिक एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
खूबियां
- यह स्मजप्रूफ और ट्रांसफरप्रूफ लिपस्टिक है, जो लंबे समय तक टिकी रहती है।
- यह एक स्वाइप में हाई पिगमेंटेशन और मैट फिनिश देती है।
05
ऐसे अन्य लेख के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।