27 Inch बेस्ट रेटेड Monitor: जो वर्क फ्रॉम होम में पुरे दिन स्क्रीन के सामने रहने के बाद भी देंगे आराम

वर्क मॉनिटर की तलाश अब खत्म हुई, आपको यहां बेहतरीन रिज़ॉल्यूशन, शानदार रिफ्रेश रेट, तेज रिस्पॉन्स टाइम सहित फ़्लिकर-फ़्री ऑपरेशन, लो-ब्लू-लाइट मोड, मैट, एंटी-ग्लेयर कोटिंग और एडजस्टेबल ब्राइटनेस जैसे डिस्प्ले फीचर्स वाले 27 Inch Monitor के विकल्प मिल जाएंगे।
वर्क फ्रॉम होम के लिए 27 inch के Monitors
वर्क फ्रॉम होम के लिए 27 inch के Monitors

घर से काम करते हैं और पूरा दिन मॉनिटर पर स्क्रीन के सामने निकलता है, तो आपकी आँखों को भी आराम और बेहतर अनुभव की जरुरत है। दमदार अनुभव के लिए अमेजन के 27" के बेस्ट रेटेड Monitors जरूर देखें। बड़े मॉनिटर में सबकुछ साफ़ साफ़ दीखता है और आपको इनपर छोटे से छोटा शब्द पढ़ने और समझने में आसानी होती है। आमतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल लंबे घंटों स्क्रीन के सामने अपना काम करते हैं, ऐसे में बड़े स्क्रीन वाले लैपटॉप पर काम करना आसान हो सकता है। 

अगर आप अभी-अभी वर्क फ्रॉम होम या काम करना शुरू करने वाले हैं, तो आपके लिए ये एक अच्छा मौका है! इस समय आकर्षक छूट पर बेस्ट ब्रांड्स के टॉप रेटेड 27 Inch Monitors उपलब्ध हैं। बेहतरीन रिज़ॉल्यूशन, शानदार रिफ्रेश रेट, तेज रिस्पॉन्स टाइम सहित कमाल का डिस्प्ले मिल जाएगा। इन पर बिना किसी डिस्टर्बेंस के आप लगातार काम कर सकते हैं। फ़्लिकर-फ़्री ऑपरेशन, लो-ब्लू-लाइट मोड, मैट/एंटी-ग्लेयर कोटिंग और एडजस्टेबल ब्राइटनेस जैसे डिस्प्ले फीचर्स के साथ आएंगे, जो आपकी आँखों के लिए आरामदायक रहेगा।

जागरण स्मार्टचॉइस पर पाएं ऐसी और जानकारी

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • MSI PRO MP275Q 27 Inch 2K WQHD Office Monitor

    MSI PRO MP275Q एक 27-इंच का 2K WQHD ऑफिस मॉनिटर है, जिसे ऑफिस के काम और मनोरंजन जैसे कि मूवी स्क्रीनिंग, गेमिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। खासकर अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं और अपने लिए मॉनिटर देख रहे हैं, तो ये एक अच्छा विकल्प है। इसमें 2560 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला IPS पैनल है, जो 100Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विज़ुअल्स देगा। आमतौर पर जो लोग लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं, वो अक्सर आंखों के थकान से परेशान रहते हैं, इस स्थिति से बचने के लिए इसमें MSI EyesErgo सॉल्यूशन दिया गया है। साथ ही इसमें कॉल्स के लिए इनबिल्ट 2W स्पीकर्स हैं। टिल्ट-एडजस्टेबल स्टैंड भी आएगा जिसकी मदद से आप इन्हे इधर-उधर झुका सकते हैं, साथ में इसकी लंबाई भी एडजस्ट कर सकते हैं।

    मुख्य स्पेसिफिकेशन: 

    • ब्रांड व मॉडल: MSI PRO MP275Q
    • रेजोल्यूशन: 2K WQHD (2560 x 1440 पिक्सल)
    • स्क्रीन साइज़: 27 इंच
    • डिस्प्ले पैनल: IPS पैनल (एंटी-ग्लेयर / मैट सरफेस)
    • रिफ्रेश रेट: 100 Hz
    • ब्राइटनेस: 300 nits
    • ऑडियो: इन बिल्ट 2W स्पीकर्स
    • स्टैंड: टिल्ट और एडजस्टेबल स्टैंड
    • वारंटी: 3 साल की वारंटी

    क्यों लें? 

    • फास्टर फ्रेम रेट के साथ बेहतर विजुअल एक्सपेरिएंस प्राप्त होगा।
    • Eye-Q Check सॉफ्टवेयर है, जो काम के लंबे घंटों के दौरान आँखों पर कम दबाव डालता है।
    • स्टैंड के साथ आता है, जिससे मॉनिटर को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।

    कमी:

    • स्क्रीन क्वालिटी को लेकर दिक्कत।

     ऐसी अन्य जानकारी के लिए देखें गैजेट गली

    01
  • LG 27US500 68.4 cm (27 Inch) Ultra HD 4K

    ऑफिस वर्क के लिए बड़े साइज का मॉनिटर ढूंढ रहे हैं, तो ये एक अच्छा विकल्प है। प्रोफेशनल्स को LG 27US500 27" अल्ट्रा एचडी 4K आईपीएस मॉनिटर का अनुभव जरूर लेना चाहिए। प्रोफेशनल्स के साथ ही बेहतरीन विज़ुअल्स वाले इस LG Monitor को गेमर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 3-साइड वर्चुअली बॉर्डरलेस डिज़ाइन और एंटी-ग्लेयर मैट फिनिश दी गई है। खासकर वीडियो एडिटिंग वर्क के लिए ये अच्छा विकल्प साबित होगा। आमतौर पर प्रोफेशनल लंबे घंटों स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं, ऐसे में फ़्लिकर सेफ़ और रीडर मोड आंखों की सुरक्षा में मदद करता है और उन्हें थकान से भी बचाता है। इसके साथ ही आप आसानी से डिस्प्ले को कस्टमाइज़ कर सकते हैं

    मुख्य स्पेसिफिकेशंस 

    • मॉडल: LG 27US500
    • स्क्रीन साइज़: 27 इंच 
    • डिस्प्ले पैनल: IPS पैनल एंटी-ग्लेयर मैट सरफेस, 3-साइड बॉर्डरलेस डिज़ाइन
    • रेजोल्यूशन: 4K Ultra HD (3840 x 2160 पिक्सल)
    • रिफ्रेश रेट: 60 Hz
    • रिस्पांस टाइम: 5ms 
    • स्टैंड: एर्गोनॉमिक टिल्ट एडजस्टेबल स्टैंड 
    • वारंटी: 3 साल की वारंटी

    क्यों लें?

    • एर्गोनॉमिक टिल्ट एडजस्टेबल स्टैंड की मदद से स्क्रीन को अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
    • आँखों की सुरक्षा के लिए Flicker Safe, रीडर मोड मिल जाता है।
    • विडिओ एडिटिंग के लिए बढ़िया विकल्प है।

    कमी

    • स्टैंड को लेकर शिकायत है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo L27-4C| 27 Inch (68.58 cm) Ultraslim Monitor

    इस मॉनिटर का अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन कस्टमर्स को आकर्षक लगा है। 27-इंच के बड़े साइज का ये अल्ट्रास्लिम मॉनिटर प्रोफेशनल्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है। चाहे आपको ऑफिस वर्क करना हो या प्रोफेशनल एडिटिंग, यह मॉनिटर हर प्रोफेशन के हिसाब से अच्छा है। Lenovo के इस 27 Inch Monitor को बेहतरीन विजुअल और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। ये 144Hz रिफ्रेश रेट और 1ms रिस्पांस टाइम के साथ बेहद स्मूथ और स्पष्ट विजुअल्स देता है। रोजाना लंबे घंटो तक स्क्रीन पर काम करते हैं या आप गेम्स खेलते हैं, तो इसमें लो ब्लू लाइट और TÜV-सर्टिफाइड फ़्लिकर-फ्री फीचर है, जो आंखो को सुरक्षा देते हैं।

    मुख्य स्पेसिफिकेशंस:

    • मॉडल: Lenovo L27-4C
    • स्क्रीन साइज़: 27 इंच 
    • डिस्प्ले पैनल: IPS पैनल 
    • रिफ्रेश रेट: 144 Hz
    • रिस्पांस टाइम: 1ms
    • गेमिंग सपोर्ट: AMD FreeSync

    क्यों लें?

    • प्रोफेशनल वर्क और एडिटिंग के लिए बढ़िया विकल्प है।बढ़िया डिस्प्ले क्वालिटी है, जो आंखों पर ज्यादा भार नहीं डालती।
    • गेमिंग सपोर्ट के लिए अच्छा है।
    • कम दाम में सुपर स्लिम बॉर्डरलेस डिज़ाइन के साथ मिलती है।

    कमी

    • साउंड क्वालिटी को लेकर दिक्कत है।
    03
  • BenQ GW2790Q, 27 Inch (68.58 cm)

    यह 27-इंच का 2K QHD मॉनिटर है, जो हर तरह के ऑफिस वर्क के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगा। इसका बेहतरीन विज़ुअल्स कोडिंग और मनोरंजन जैसे कि गेमिंग का बेहतर अनुभव देगा। इसका बेहतरीन प्रदर्शन हर तरह के काम को अधिक एक्साइटिंग बना देता है। BenQ Monitor में 2560x1440 रेजोल्यूशन वाला IPS पैनल,100Hz रिफ्रेश रेट और 350 nits ब्राइटनेस सहित 99% sRGB कलर एक्यूरेसी दी गई है। इसका BenQ ब्राइटनेस इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी आखों पर कम दबाव डालते हैं और लंबे समय तक काम करने के दौरान आंख जल्दी नहीं थकते। इसमें ePaper और कोडिंग मोड जैसे विशेष आई-केयर फीचर्स मिलते हैं। इसका अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन देखने में भी अच्छा है। यह वर्क फ्रॉम होम के लिए आदर्श साबित हो सकता है

    मुख्य स्पेसिफिकेशंस:

    • मॉडल: BenQ GW2790Q
    • स्क्रीन साइज़: 27 इंच 
    • डिस्प्ले पैनल: IPS पैनल, अल्ट्रा स्लिम 
    • रेजोल्यूशन: 2K QHD 
    • रिफ्रेश रेट: 100 Hz
    • रिस्पांस टाइम: 5ms
    • ब्राइटनेस: 350 nits

    क्यों लें?

    • Coding Mode, ePaper Mode, Mbook Mode जैसे स्पेशल मोड मिल जाएंगे।
    • वर्क फ्रॉम होम के लिए आदर्श है।
    • अलग-अलग कलर मोड और 2k रेज़ॉल्यूशन बेहतरीन विज़ुअल्स का अनुभव देंगे।इसका ब्राइटनेस इंटेलिजेंस फीचर स्क्रीन की चमक को एडजस्ट कर लेता है।
    • कम ब्लू लाइट छोड़ता है, इस तरह आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं होता।

    कमी

    • लोगों ने लूज पावर केबल को लेकर शिकायत की है।
    04
  • Samsung 27" (68.6 cm) S3 Flat Monitor

    सुपर बॉर्डरलेस मॉनिटर की तलाश है, तो Samsung S3 आपकी ज़रूरतों पर पूरी तरह खड़ा उतरेगा। यह 27 इंच का स्लिम और FHD IPS मॉनिटर स्क्रीन है जो आपके प्रोफेशनल वर्क के लिए बढ़िया विकल्प है। अगर आपको बड़े साइज का मॉनिटर स्क्रीन चाहिए तो इसे खरीद सकते हैं, ये बेहतर विज़ुअल्स के साथ ही अच्छा रेस्पोंस देता है। बिना किसी रूकावट के आप लगातार अपना काम कर सकते हैं। प्रोफेशनल वर्क के साथ ही स्टूडेंट्स और गेमर्स भी इसे आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। Samsung 27-inch Monitor में 1920 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 100Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पांस टाइम मिलते हैं। ये सभी फीचर्स विजुअल्स को स्मूथ और क्लियर बनाते हैं। ये आंखों पर भी आरामदायक रहता है। इसका Eye Saver Mode और Flicker-Free तकनीक लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करने के दौरान आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इसमें गेमर्स के लिए अलग से Game Mode है, जिससे गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिलता है

    मुख्य स्पेसिफिकेशंस:

    • मॉडल: Samsung S3 Flat Monitor (LS27D300GAWXXL)
    • स्क्रीन साइज़: 27 इंच 
    • डिस्प्ले पैनल: IPS पैनल, सुपर स्लिम बॉर्डरलेस डिज़ाइन
    • रिफ्रेश रेट: 100 Hz
    • रिस्पांस टाइम: 5ms 
    • विशेष फीचर्स: Game Mode, Eco Saving Plus, Off Timer Plus
    • माउंटिंग व स्टैंड: टिल्ट एडजस्टेबल, VESA वॉल माउंट 
    • वारंटी: 3 साल 

    क्यों लें? 

    • आँखों की सुरक्षा के लिए स्पेशल फीचर मिल जाता है।
    • लम्बे इस्तेमाल के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। 
    • बड़ा साइज का स्लिम मॉनिटर है।
    • स्टैंड के साथ आता है, जिसे अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। 
    • गेम मोड, इको सेविंग प्लस और ऑफ टाइमर प्लस, जैसे स्पेशल मोड भी मिल जाएंगे। 

    कमी

    • स्टैंड क्वालिटी को लेकर लोगों के मिले-जुले रिव्यू आए हैं। 
    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वर्क फ्रॉम होम के लिए 27 इंच का मॉनिटर कैसे बेहतर है?
    +
    बड़े मॉनिटर में सब कुछ बड़ा और साफ दिखाई देता है, इससे छोटे शब्दों को पढ़ने और समझने में आसानी होती है। यह वर्क फ्रॉम होम और वर्किंग प्रोफेशनल्स को लंबे घंटों तक बिना किसी परेशानी के काम करने में मदद करता है।
  • क्या इन मॉनिटर्स में आंखों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष फीचर्स होते हैं?
    +
    हां, ज्यादातर मॉनिटर में आँखों की विशेष सुरक्षा के फीचर्स होते हैं। Flicker-Safe, Low Blue Light मोड और एंटी-ग्लेयर कोटिंग जैसे आई-केयर फीचर्स मिलते हैं, ये सभी फीचर्स लंबे समय तक काम करने के दौरान आंखों को सुरक्षा देते हैं। इससे आँखों में थकान और जलन की संभावना कम हो जाती है।
  • काम के साथ क्या इन मॉनिटर्स को वीडियो एडिटिंग और गेमिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं?
    +
    27 इंच के मॉनिटर्स को वीडियो एडिटिंग और गेमिंग के लिए आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए LG 27US500 मॉनिटर वीडियो एडिटिंग के लिए बढ़िया विकल्प है, जबकि Lenovo और Samsung जैसे ब्रांड्स में गेमिंग के लिए हाई रिफ्रेश रेट और स्पेशल 'गेम मोड' मिल जाते हैं। आवश्यकता अनुसार फीचर्स देखकर सही लैपटॉप चुनने की सलाह दी जाती है।
  • क्या ये मॉनिटर्स अडजस्टेबल स्टैंड के साथ आते हैं?
    +
    मॉनीटर्स के ज्यादातर मॉडल्स जैसे MSI, LG और Samsung के साथ एर्गोनॉमिक टिल्ट और एडजस्टेबल स्टैंड आते हैं, जिनकी मदद से आप स्क्रीन को जरुरत के अनुसार सेट कर सकते हैं।