चमचमाते बर्तनों का राज़
किचन की साज-सज्जा में बर्तनों की भी एक अहम भागीदारी होती है। चमचमाते बर्तन देखने में तो सुंदर लगते ही हैं, इसके साथ ही वे घर की गृहणी के स्वभाव को बयान कर देते हैं। अपने घर की शान किचन के महत्वपूर्ण हिस्से की चमक को न पडऩे दें फीेका।
किचन की साज-सज्जा में बर्तनों की भी एक अहम भागीदारी होती है। चमचमाते बर्तन देखने में तो सुंदर लगते ही हैं, इसके साथ ही वे घर की गृहणी के स्वभाव को बयान कर देते हैं। अपने घर की शान किचन के महत्वपूर्ण हिस्से की चमक को न पडऩे दें फीेका।
घर में आई नई कटलरी में खाना परोसने वाले का मन उस कटलरी में खाने वाले से ज्य़ादा ख्ाुश होता है। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद नए बर्तन अपनी चमक खोने लगते है। अब हर रोज तो नए बर्तन ख्ारीदे नहीं जा सकते। कुछ आसान और घरेलू उपायों की मदद से इनकी चमक को बनाए जरूर रखा जा सकता है। ऐसे ही कुछ आसान तरीके आपको बता रही है सखी।
-गर्म पानी, नमक और नींबू का रस मिला दें। अब इस पानी में बर्तनों को डुबो दें। 15 मिनट बाद बर्तनों को निकाल लें। बाद में बर्तनों को सूती कपडे से अच्छी तरह पोंछ दें और धूप में सूखा लें।
-एक ग्लास सिरका लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला दें। दोनों को अच्छी तरह फेंट लें। इस मिश्रण को सूती कपडे में लेकर मेटल के गंदे बर्तनों पर कसकर रगडें। इससे बर्तन साफ हो जाएंगे और उनमें चमक आ जाएगी। बाद में पानी से धो लें और सुखा दें। इस प्रक्रिया को कुछ दिन तक लगातार करने से ्रबर्तनों में चमक आ जाएगी।
-बोन चाइना के बर्तनों से दाग हटाने के लिए सिरके और नमक को बराबर मात्रा में मिला लें और अब इस मिश्रण से बर्तनों को साफ करें।
-सब्जी काटने के लिए अगर चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल कर रही हैं तो इसमें थोडा ऑयल लगा लें। ऐसा करने से इस पर चाकू के निशान नहीं बनेंगे।
-बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिला लें और इस मिश्रण को बर्तनों पर लगाएं। बाद में धूप में सुखा दें, इससे बर्तनों में शाइन आ जाएगी और फिर 15 मिनट बाद गर्म पानी से धो दें। इससे बर्तन में चिपचिपापन नहीं रहेगा।
-लकडी के बर्तनों को जब भी साफ करना हो तो गर्म पानी में थोडा सा नमक मिलाकर इस पानी से बर्तन साफ करें। यह आसान तरीका है जिसमें ज्य़ादा झंझट नहीं होती है।
-बर्तन ख्ारीदते समय ध्यान रखें कि मेटल की क्वॉलिटी अच्छी हो, ताकि वह जल्दी ख्ाराब न हो और उसे साफ करने में भी आसानी रहे।
-लकडी के बर्तनों को साफ करने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखा कर ही रखें वर्ना जल्दी ख्ाराब होने के चांसेज बढ जाते हैं।
-प्लास्टिक की प्लेटों को चमकाने के लिए गेहूं के आटे का प्रयोग करें। ऐसा करने से प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे हल्दी के दाग भी ख्ात्म हो जाते हैं।
-बर्तनों से दाग हटाने के लिए एक टब में ब्लीचिंग पाउडर डालकर मिला दें। अब बर्तनों को कुछ समय के लिए इसमें भिगो दें। थोडी देर बाद इन्हें डिश बार से धोकर सुखा लें। स्न
सखी फीचर्स