विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैसा है ऑफिस में आपका व्यवहार

By Edited By:
Published: Tue, 29 Dec 2015 04:20 PM (IST)

शिष्टाचार के नियमों का पालन हर जगह ज़्ारूरी है। ऑफिस में, जहां दिन का लगभग एक तिहाई हिस्सा बिताया जाता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काम में विशेषज्ञता नौकरी दिलाने में मदद करती है तो सही आचरण लंबे समय तक टिकाने में मददगार होता है। इससे कर्मचारी की ऑफिशियल रेटिंग घट-बढ सकती है। नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें और परखें कि आपकी ऑफिस पर्सनैलिटी कैसी है।

1 : नियमों का पालन कर पाते हैं?

(ए) पूरी तरह।

(बी) कभी-कभी चाह कर भी नहीं।

(सी) जितना संभव होता है, करते हैं।

(डी) नियमों को मानने में विश्वास नहीं।

2 : ऑफिस आउटफिट्स कैसे होते हैं?

(ए) ड्रेस कोड के अनुसार।

(बी) कैज्ाुअल्स पहनना अच्छा लगता है।

(सी) वॉर्डरोब में जो भी दिखे, पहन लेते हैं।

(डी) फैशन के अनुसार चलना पसंद है।

3 : सहकर्मियों के साथ कैसा है आपका व्यवहार। क्या उन्हें सहयोग देते हैं?

(ए) सहयोग के लिए हमेशा तैयार

(बी) जो हमें मदद करे, उसकी हेल्प करते हैं (सी) सीधे मना कर देते हैं

(डी) अपने काम से काम रखते हैं।

4 : किसी अधीनस्थ के काम में त्रुटि होने पर क्या प्रतिक्रिया होती है आपकी?

(ए) उसे बुलाकर उसकी ग्ालती बताते हैं।

(बी) ग्ालती को छिपा लेते हैं।

(सी) बॉस से शिकायत करते हैं।

(डी) अन्य लोगों को इस बारे में बताते हैं।

5 : छुट्टी का समय है, पर ऑफिस में कोई ज्ारूरी काम आ गया, क्या करेंगे?

(ए) काम को प्राथमिकता देंगे।

(बी) बॉस के सामने अपनी समस्या रखेंगे।

(सी) बहाना बनाकर निकल जाएंगे।

(डी) काम के घंटे पूरे होने का हवाला देंगे।

6 : ऑफिस में शोर न हो, इसका ध्यान रखते हुए आप हमेशा....

(ए) फोन को साइलेंट या धीमा रखते हैं।

(बी) फोन आने पर धीमे बात करते हैं।

(सी) फोन आने पर बाहर निकल जाते हैं।

(डी) ऑफिस में थोडा शोर-शराबा तो होता ही है। इसलिए आराम से बात करते हैं।

7 : अपनी और सहकर्मियों की प्राइवेसी का कितना ख्ायाल रखते हैं

(ए) किसी के फोन या सिस्टम को उसकी इजाज्ात लेकर ही इस्तेमाल करते हैं।

(बी) उसके केबिन में नॉक करके जाते हैं।

(सी) निजी ज्िांदगी के बारे में पूछते हैं।

(डी) सहकर्मियों के बीच कैसी प्राइवेसी?

8 : काम में कितने ऑर्गेनाइज्ा हैं।

(ए) मेज्ा साफ रखते हैं और बीच-बीच में अनावश्यक फाइलें हटाते रहते हैं।

(बी) घर जाने से पहले फाइलें हटा लेते हैं।

(सी) चपरासी आकर साफ कर देता है।

(डी) काम में थोडी अव्यवस्था होती ही है।

9 : ऑफिस में स्वच्छता-व्यवस्था का कितना ध्यान रखते हैं?

(ए) आते ही सफाई चेक करते हैं और अनावश्यक लाइट्स ऑफ कर देते हैं।

(बी) कूडा-कचरा डस्टबिन में डालते हैं।

(सी) गंदगी करते लोगों को टोक देते हैं।

(डी) सफाई कर्मचारी हैं तो इसके लिए।

10 : डेडलाइन का अर्थ आपके लिए

(ए) हमेशा समय से काम पूरा करते हैं।

(बी) सही समय पर ऑफिस पहुंचते हैं।

(सी) काम को कल पर टालना पसंद नहीं।

(डी) अपनी सुविधा से काम करते हैं।

जानिए अपने स्कोर

(सभी प्रश्नों का उत्तर दें और स्कोर्स जोड दें। अंकों का जोड इस तरह करें-

विकल्प (ए) : 4

विकल्प (बी): 3

विकल्प (सी): 2

विकल्प (डी) : 1

यदि आपके स्कोर्स 30 से 35 के बीच हैं तो आप श्रेष्ठ कर्मचारी माने जाएंगे। यदि आपके स्कोर्स 25 से 30 के बीच हैं तो भी आप शिष्ट हैं। आप अपनी स्किल्स को और इंप्रूव कर सकते हैं। यदि आपके माक्र्स 20 से कम हैं तो आप अपने व्यवहार पर ध्यान दें। अभी इसमें बहुत सुधार करना होगा।

प्रतिभा