Move to Jagran APP

जहां रंग खिलखिलाएं

यूं तो हर रंग बेमिसाल है, मगर जब बात हो घर के इंटीरियर की तो ट्रेंड के अलावा निजी पसंद बहुत मायने रखती है। बेडरूम घर की सबसे प्यारी जगह है, जहां हम दिन भर की थकान के बाद सुकून भरी नींद के आगोश में होते हैं। इसलिए यहां रंगों

By Edited By: Published: Thu, 20 Aug 2015 01:16 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2015 01:16 PM (IST)
जहां रंग खिलखिलाएं

यूं तो हर रंग बेमिसाल है, मगर जब बात हो घर के इंटीरियर की तो ट्रेंड के अलावा निजी पसंद बहुत मायने रखती है। बेडरूम घर की सबसे प्यारी जगह है, जहां हम दिन भर की थकान के बाद सुकून भरी नींद के आगोश में होते हैं। इसलिए यहां रंगों का चयन सोच-समझ कर किया जाना चाहिए। इंटीरियर डेकोर में कोआर्डिनेशन, बैलेंस, रिदम के अलावा मिक्स एंड मैच का आइडिया कारगर है।

loksabha election banner

बेडरूम घर का वह हिस्सा है, जहां न सिर्फ दिन भर की थकान मिटती है, बल्कि जीवनसाथी के साथ कुछ प्यार भरे लमहे भी बिताए जाते हैं। घर का सबसे निजी हिस्सा है यह, इसलिए यहां रंगों का संयोजन ऐसा होना चाहिए, जो दिल-दिमाग्ा को सुकून पहुंचाए और जहां एक अच्छी सी नींद सुबह तक अपनी पनाह में ले ले। बेडरूम कलर्स का चयन मुश्किल काम है। बार-बार दीवारों का रंग-रोगन नहीं किया जा सकता, इसलिए रंग ऐसे चुनें जिन्हें दो-तीन वर्ष तक संजोया जा सके और वे मन को भाएं भी।

रंगों का चयन करते हुए कुछ बातों का ख्ायाल रखें। ये अपनी पसंद के हों, मार्केट में उपलब्ध होने के अलावा ट्रेंड में हों, साथ ही घर के साइज्ा, डिज्ााइन और इंटीरियर से मेल खाते हों। मिक्स एंड मैच का आइडिया अच्छा, मगर चुनौतीपूर्ण है, ख्ाासकर तब, जबकि यही मालूम न हो कि कॉम्प्लिमेंटिंग कलर्स कौन-कौन से हैं। येलो, क्रीम, ब्ल्यू जैसे सिंपल कलर्स चुनना आसान है, लेकिन इन्हें आकर्षक और प्रभावी बनाना हो तो हाथ में कलर चार्ट लें। फिर अपनी कल्पना का सहारा लें और कलर मिक्सिंग करें।

येलो शेड्स

पीला रंग ख्ाुशी, समृद्धि और जीवंतता का प्रतीक है। यह सूरज की किरणों का प्रतीक है। इसे ग्रे, ब्राउन, ग्रीन, गोल्डन, रेड, ब्ल्यू जैसे सभी कलर्स से मिक्स एंड मैच किया जा सकता है। लेकिन सभी डार्क शेड्स साथ न लगाएं, इससे भारीपन महसूस होगा। बेहतर कॉम्बिनेशंस होंगे- डस्की येलो+सनसेट रेड+ऑरेंज, गोल्ड +न्यूट्रल+पिंक, हॉर्वेस्ट गोल्ड+व्हाइट+ब्ल्यू, लेमन+ऑलिव ग्रीन+ग्रीनिश ब्ल्यू।

ग्रीन शेड्स

नेचर-लवर्स के लिए यह परफेक्ट कलर चॉइस है। बेडरूम के लिए ग्रीन के शेड्स का चुनाव अच्छा आइडिया है। इसमें वॉर्म और कूल दोनों क्वॉलिटीज्ा होती हैं। ऑलिव ग्रीन इंटीरियर में पॉपुलर कलर है। ग्रीन के डार्क शेड्स व्हाइट, ग्रे, येलो, ऑरेंज, कोरल के साथ मैच करते हैं। सुकून देने वाला यह कलर कंटेंपरेरी बैकग्राउंड के साथ सुंदर दिखता है। स्टाइलिश ग्रीन के साथ ब्ल्यू के शांत शेड्स भी अच्छी तरह मिक्स होते हैं।

पर्पल शेड्स

सॉफ्ट लैवेंडर, वॉयलेट, पिंक-पर्पल, फ्यूशिया, रॉयल पर्पल, ऑर्किड, मज्ोंटा जैसे शेड्स समझदारी से प्रयुक्त किए जाएं तो सुंदर दिखते हैं। एक रिसर्च का मानना है कि पर्पल शेड्स दांपत्य में प्रेम बढाते हैं। नैचरल लाइट कम है तो लाइटर शेड्स प्रयोग करें या एक वॉल पर पर्पल लगाएं। पिंक-पर्पल या रॉयल पर्पल वॉल्स के साथ चॉकलेट ब्राउन फर्नीचर सही मैच हैं। व्हाइट या न्यूट्रल शेड्स के साथ भी पर्पल सही मैच है।

न्यूट्रल कलर्स

बेज, आइवरी, व्हाइट, ग्रे, ब्राउन के अर्थ टोंस हर रंग के साथ फबते हैं। वॉल्स और फ्लोरिंग में न्यूट्रल कलर्स इस्तेमाल करने हों तो रग एरिया या फर्नीचर के कुछ पीसेज्ा पर बोल्ड प्रिंट्स के लेयर्स प्रयोग करें। न्यूट्रल टोंस पर बोल्ड पैटर्न जादुई प्रभाव पैदा करता है। जैसे डीप चॉकलेट ब्राउन पेंट वल्र्ड का हीरो है। यह रंग वुड, टैक्सटाइल्स पर पूरी ख्ाूबसूरती से उभरता है। यह कलर लगभग सभी शेड्स से मैच हो सकता है। फ्रेश और ऑर्गेनिक फील के लिए इसे ऑलिव ग्रीन से मैच करें, संतुलित डेकोर के लिए व्हाइट, बोल्डनेस के लिए गोल्डन या ऑरेंज, वॉर्म-कंफर्टेबल लुक के लिए ब्ल्यू और क्लासी, एलीगेंट, सॉफ्ट लुक के लिए बेज व पेस्टल कलर्स के साथ मिक्स एंड मैच किया जा सकता है। सिंपल-शांत न्यूट्रल कलर सिरीज्ा हर घर के लिए उपयुक्त है।

व्हाइट शेड्स

व्हाइट के साथ कई कलर्स का मिक्स एंड मैच किया जा सकता है। ब्लैक-व्हाइट मोनक्रोमेटिक कलर कॉम्बिनेशन है। हॉरिज्ाोंटल स्ट्रिप्स से लेकर ग्रािफक फ्लोर टाइल्स तक डिज्ााइनर्स ब्लैक-व्हाइट डेकोरेटिंग आइडियाज्ा ला रहे हैं। व्हाइट के साथ नेवी ब्ल्यू मिला लें तो नॉटिकल थीम तैयार हो जाती है। वाइब्रेंट, एक्साइटिंग लेकिन क्लासी लुक चाहते हैं तो व्हाइट-रेड-ब्लैक कॉम्बिनेशन तैयार करें। लेकिन नाज्ाुक व ख्ाूबसूरत कलर थीम है, लेकिन रेड और ब्लैक बोल्ड रंग हैं। इन्हें वॉल्स पर समझदारी से इस्तेमाल करें। रेड एक्सेंट वॉल के साथ ब्लैड लैंपशेड्स, व्हाइट बेडशीट्स और रेड रिक्लाइनर सोफा या काउच का कॉम्बिनेशन क्लासी लगता है।

ब्ल्यू शेड्स

क्रिएटिव लोगों को बहुत पसंद होता है यह रंग। यह मूड और नेचर दोनों को दर्शाता है। बेडरूम को शांत माहौल देने के लिए मैटी और क्लासिक कलर्स बेहतर हैं। जैसे ब्ल्यू, पीच, सैंड कलर्स बेडरूम को शांत आरामगाह का रूप प्रदान करते हैं। कूल ब्ल्यू और पर्पल का कॉर्डिनेशन बहुत सुंदर दिखता है। ब्ल्यू के डार्क शेड्स व्हाइट और न्यूट्रल कलर्स के साथ भी प्रयोग किए जा सकते हैं। इसे ब्राउन, सॉफ्ट ब्ल्यू (जिसमें थोडा ग्रे शेड झलके) या पर्पल के साथ प्रयोग करने पर शांति और अपनेपन का एहसास जागता है। ख्ाासतौर पर छोटे बेडरूम्स के लिए ये उपयोगी शेड्स हैं। अगर बोल्ड ब्ल्यू इस्तेमाल कर रहे हों तो केवल एक वॉल इसके लिए चुनें। जबकि लाइट ब्ल्यू शेड्स की दीवारें चुनें तो कमरे की अन्य एक्सेसरीज्ा पर ग्रे-ब्राउन को प्रमुखता दें। सॉफ्ट ब्ल्यू कलर्स चॉकलेट ब्राउन के साथ भी अच्छा मैच करते हैं।

प्रस्तुति : इंदिरा राठौर

इनपुट्स : राहुल गुप्ता, इंटीरियर डिज्ााइनर, फाउंडर नाइंथ कॉर्नर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.