दुनिया इन दिनों
आम इंसान को शरीर साफ करने के लिए रोज़् नहाना ज़्ारूरी होता है। लेकिन ब्यूटी क्वीन कैली वेट्स अपने शरीर को साफ रखने के लिए साबुन और पानी ही नहींबल्कि वैक्यूम क्लीनर का भी प्रयोग करती हैं। कैली पूर्व मिस यूनाइटेड किंगडम रह चुकी हैं।
वैक्यूम क्लीनर या बॉडी क्लीनर
आम इंसान को शरीर साफ करने के लिए रोज् नहाना ज्ारूरी होता है। लेकिन ब्यूटी क्वीन कैली वेट्स अपने शरीर को साफ रखने के लिए साबुन और पानी ही नहींबल्कि वैक्यूम क्लीनर का भी प्रयोग करती हैं। कैली पूर्व मिस यूनाइटेड किंगडम रह चुकी हैं। कैली सप्ताह के 30 घंटे घर की सफाई में बिताती हैं। दरअसल कैली ऑब्सेसिव
कम्पल्सिव डिसऑर्डर से पीडित हैं। यह एक प्रकार का मनोरोग है, जिसमें व्यक्ति एक ही काम को बार-बार करता है। कैली घर में ऐसा कुछ भी नहींलातीं, जिसे पकाना पडे। वह बाहर का बना हुआ खाना ही खाती हैं।
घर है या स्टील का पिंजरा!
चीन में एक शख्स ने चोरों के डर से अपने घर को 2 सेमी मोटी स्टील की रॉड से कवर कर दिया है। इसके बाद ऐसा लग रहा है कि घर को पिंजरे में कैद कर दिया गया है। यह सिंगल स्टोरी बिल्डिंग रिहायशी इलाके में बनी है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में घर के मालिक की पहचान गुप्त रखी गई है। मामला शैनडोंग प्रांत के यंताई शहर का है।
इस घर की फोटो इंटरनेट पर वाइरल हो गई है। लोगों ने इस घर में चोरी करने के लिए चोरों को चुनौती तक दे दी। इसे क्रेज्िाएस्ट
ऐंटी थेफ्ट हाउस नाम दिया है। इसके बाद एक यूज्ार ने पोस्ट किया कि वह इस घर में चोरी करके दिखाएगा। वहीं, एक अन्य यूज्ार ने लिखा कि चोरों के लिए अच्छा मौका है, घर का मालिक दरवाज्ो पर रॉड लगाना भूल गया है। वहीं किसी ने कहा कि पोल डांसर्स का उत्साह बढाने के लिए यह एक बेहतरीन मकान है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि घर के मालिक ने बिल्डरों को रोकने के लिए यह सब किया है ताकि उनकी टीम को इसे गिराने में मशक्कत करनी पडे।
अनोखा रिकॉर्ड
ह्यूस्टन में रहने वाले वॉल्टर कवनघ नाम के एक शख्स को 1,497 वैध क्रेडिट कार्ड और दुनिया का सबसे लंबा वॉलेट रखने के लिए मि. प्लास्टिक फैनटास्टिक का ख्िाताब दिया गया है। इस अनोखे रिकॉर्ड के लिए 1971 से ही उनका नाम गिनीज्ा बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। दरअसल वॉल्टर के क्रेडिट कार्ड की कहानी 1960 में शुरू हुई थी। दोस्तों से लगी एक शर्त के चलते वॉल्टर ने बहुत से क्रेडिट कार्ड इकट्टठे किए थे। शर्त के अनुसार जो भी स्टूडेंट सबसे ज्य़ादा क्रेडिट कार्ड जमा करेगा उसे हराने वाले दोस्त डिनर करवाएंगे। वॉल्टर ने इन कार्डों को जगह-जगह इस्तेमाल किया। उनके सभी कार्र्डों में से एक कार्ड ऐसा है जिसका इस्तेमाल नहींहो पाया जबकि उनके सारे कार्ड चालू हैं।
'वीज्ाा गॉड का दरबार
हैदराबाद के चिल्कुर बालाजी मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां विराजे भगवान बालाजी को नारियल चढाने से लोगों को आसानी से वीज्ाा मिल जाता है। इस कारण यहां हर सप्ताह 75,000 से 1,00,000 भक्त आते हैं। यह मंदिर 500 साल पुराना है। वैसे तो यहां लोग कई तरह की मन्नतें लेकर आते हैं, लेकिन ज्य़ादातर लोग अपनी वीज्ाा ऐप्लिकेशन के मंजूर होने की फरियाद करते हैं। श्रद्धालु मंदिर के 11 चक्कर लगाकर अपनी मन्नत मांगते हैं। इस दौरान कुछ लोग भगवान को अपना पासपोर्ट, तो कुछ लोग नारियल चढाते हैं। हालांकि, अन्य मंदिरों की तरह यहां दानपेटी नहीं होती। अगर मन्नत पूरी हो जाए तो यहां आकर मंदिर के 108 चक्कर लगाने होते हैं। इस मंदिर के बालाजी को वीज्ाा बालाजी भी कहा जाता है। द्य