Move to Jagran APP

बदलावभरा नववर्ष 2017

भविष्य के प्रति अनिश्चितता हमें उसके बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए प्रेरित करती है। वर्ष 2016 बीत जाने के बाद नया साल आपके स्वागत के इंतज़ार में तैयार है।

By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 04:45 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 04:45 PM (IST)
बीते वर्ष की अच्छी-बुरी यादों से सबक लेते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩा ही सबसे अच्छा निर्णय रहेगा। जानें कि टैरो काड्र्स के अनुसार कैसा रहेगा आपका नववर्ष। गंभीर होते हैं मकर राशि वाले मकर राशि के जातक अपने क्षेत्र में बहुत तरक्की हासिल करते हैं। वे सफलता के सबसे ऊंचे पायदान पर अपनी जगह बनाने में बहुत जल्द कामयाब हो जाते हैं। निरंतर आगे बढते रहना ही उनका एकमात्र लक्ष्य होता है। वे लोगों को प्रभावित करने के साथ ही परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में करना बखूबी जानते हैं। इनके रहन-सहन और खानपान की आदतें बेहद संतुलित होती हैं, ये अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। ये अनुशासित रहना पसंद करते हैं और इसके लिए नियम भी खुद ही बनाते हैं। इनको किसी भी काम की जिम्मेदारी देकर निश्चिंत हुआ जा सकता है। ये बहुत आसानी से लोगों का भरोसा जीत लेते हैं। जीवन, रिश्तों और करियर को लेकर कई बार ये बहुत अधिक संजीदा हो जाते हैं। ये अपने जैसे गंभीर लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं। जीवन को नीरसता से बचाने के लिए इन्हें सलाह है कि ये ज्यादा से ज्यादा समय खुशमिजाज और जिंदादिल लोगों के साथ गुजारें। ये अपने दोस्तों व परिजनों पर भरपूर भरोसा करते हैं और उनसे भी उसी की अपेक्षा करते हैं। सेहत एवं यात्रा योग और ध्यान आपको स्वस्थ रखेगा। हालांकि, थोडा सजग रहते हुए अपने खानपान को नियंत्रित रखना होगा, वर्ना आपके वजन और ऊर्जा स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड सकता है। जमीन, घर या प्रॉपर्टी का लेन-देन संभव है, कार्यस्थल या घर को रेनोवेट भी करवा सकते हैं। विदेश यात्रा या संवाद महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। किसी दूरस्थ स्थान पर घूमने की योजना बना सकते हैं, मस्ती भरी छुट्टी आपका इंतजार कर रही है। रिश्ते आप दयालु स्वभाव के हैं, परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे। काड्र्स में इस वर्ष प्रेम, शादी व प्रतिबद्धता नजर आ रही है। बच्चों पर गर्व महसूस होगा। प्रियजनों को उपहार देने से अपने भावों को बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर सकेंगे। करियर कई तरह के अनुभवों से गुजरते हुए बहुत कुछ सीखेंगे। घर व कार्यक्षेत्र में एक कंसल्टेंट की भूमिका निभाएंगे, अपना नजरिया एवं दृष्टिकोण संतुलित रखेंगे। सीमित संसाधनों का प्रयोग करते हुए अपने लक्ष्य हासिल करेंगे। लोगों की प्रशंसा और सम्मान के हकदार बनेंगे। संदेश आध्यात्मिक प्रभाव इस वर्ष आपको ध्यान और चेतना की ओर खींचेगा। सेहत एवं यात्रा यात्राएं और संवाद महत्वपूर्ण साबित होंगे। जुलाई में किसी खास यात्रा और दिसंबर में बिजनेस ट्रिप पर जा सकते हैं। जीवनशैली में थोडा बदलाव सेहत और सफलता के लिहाज से लाभदायक रहेगा। योग के माध्यम से घर व कार्यक्षेत्र में रिलैक्स महसूस करेंगे। पुरानी आदतों और लतों से छुटकारा पाने का सही समय है। आपमें बहुत संयम है, उसे न खोएं। कई सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनेंगे। रिश्ते प्रेम व रोमैंस के लिए समय निकालेंगे। आप बहुत भावुक हैं, खुद के व दूसरों के प्रति व्यवहार संतुलित रखें। निजी रिश्तों में बदलाव आएगा, किसी प्रकार का कमिटमेंट करने से पहले विचार कर लें। अपने विवेक और धैर्य से परिवार में शांति बनाए रखेंगे। नए अनुभव रिश्तों में गहराई लाएंगे। करियर इस वर्ष आप बेहद ऊर्जावान और रचनात्मक रहेंगे, प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। नए अवसर मिलेंगे, महत्वपूर्ण लोग व प्रोजेक्ट खुद आपके पास आएंगे। नई परिस्थितियां बनने से पुराने प्रोजेक्ट्स से दूरी बना सकते हैं। साथियों से प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहें। संदेश इस वर्ष जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा जिसके बाद कभी पलट कर नहीं देखेंगे। सेहत एवं यात्रा घर व कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढेगी। बेकार के कार्यों में समय बर्बाद करने के बजाय अपनी प्राथमिकताएं तय करें। आपका सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा, पुराने दोस्तों से मिलेंगे और कई नए व रोचक कनेक्शन स्थापित करेंगे। मानसिक तनाव व स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने के लिए अपने सेंस ऑफ ह्यूमर का इस्तेमाल करें। इस वर्ष दो बार घूमने की योजना बनेगी। रिश्ते यह वर्ष प्रेम, रोमैंस और यात्राओं से भरपूर रहेगा। मई-जून के महीनों में नई शुरुआत कर सकते हैं। कुछ रिश्ते मजबूत होंगे तो कुछ में दूरियां भी बढ सकती हैं। तनाव की स्थिति में दिमाग के बजाय दिल की सुनें। किसी प्रियजन के साथ वेकेशन पर जाएंगे, जिससे तरोताजा महसूस करेंगे। करियर लक्ष्य व प्राथमिकताएं तय करेंगे, कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। आप ईमानदार, रचनात्मक और समझदार हैं, अपने विचार और योजनाएं दूसरों के साथ बांटेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता, बेहतर संवाद शैली और सहज बोध से सफलता हासिल करेंगे। किसी भी परिस्थिति में धैर्य न खोएं। संदेश आध्यात्मिक परिपक्वता बढेगी, कुछ लोगों से इस वर्ष दूरी बनाएंगे। सेहत एवं यात्रा सितंबर-अक्टूबर के आसपास किसी बिजनेस ट्रिप पर विदेश जा सकते हैं। यह यात्राओं और बदलाव का वर्ष है। छुट्टियां बिताने किसी क्रूज पर या समुद्र किनारे जा सकते हैं। उत्सव या खरीदारी के दौरान अति उत्साहित होने से बचें। सही स्वास्थ्य परामर्श के लिए स्पेशलिस्ट से संपर्क करने में न हिचकिचाएं। रिश्ते परिवार में सुख-शांति बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे, निजी रिश्तों में प्यार बढेगा। बेकार की गतिविधियों और लोगों से दूर रहें। अंधविश्वासी न बनें। दोस्तों और सहकर्मियों से इस वर्ष गलतफहमियां खत्म होंगी। अतीत की कुछ समस्याएं अपनी समझदारी से सुलझा सकेंगे। करियर जनवरी-फरवरी में नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने जन्मदिन के आसपास साझेदारी में नए व्यापार की नींव भी डाल सकते हैं। थोडे उतार-चढावों का सामना करने के बाद सब सामान्य हो सकेगा। किसी अति महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस या सेमिनार में हिस्सा लेंगे। अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। संदेश यह वर्ष संभावनाओं से भरा रहेगा। जिंदगी के हर क्षेत्र में संतुलन बना पाने में सफल होंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.