कुछ कहते हैं सितारे
झेन गुरु ओशो कहते हैं, सत्य यदि शब्द से पाया जा सके तो भाषाशास्त्री धर्मशास्त्री हो जाए। सत्य तक अगर शब्द की सीढ़ी पहुंचती हो तो व्याकरण काफी है, योग और ध्यान नहीं।
(मार्च 21-20 अप्रैल)
सत्ताधारी या नियंत्रक की भूमिका में आप अपना सर्वोच्च प्रदर्शन दे सकेंगे। अपने क्षेत्र में इस समय आपसे बेहतर कोई नहीं है, इसलिए व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी साथियों की ओर ध्यान देकर समय व्यर्थ न करें। हठी लोगों का सामना करना पड सकता है। क्षमताओं को निर्धारित न कर हर तरह का काम करने के अभ्यस्त बनें, उच्च दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। लोगों को अपने व्यक्तित्व, व्यवहार और अंदाज से अभिभूत करेंगे। निजी रिश्तों में थोडा परेशान हो सकते हैं। दोनों ही पार्टनर्स आजादी और तारीफ की अपेक्षा करेंगे। दूसरों को बहुत ज्यादा नियंत्रित करने के बजाय ख्ाुद को बदलने के लिए भी थोडा समय निकालें। ऊर्जा और निडरता से हर स्थिति का सामना करेंगे।
शुभ अंक 2, शुभ रंग रेड्स
वृष
(अपै्रल 21 से 21 मई)
इस महीने बेहद ऊर्जावान और युवा महसूस करेंगे। निजी रिश्तों में प्यार और रोमैंस बना रहेगा। प्रियजन के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे। परिवार का साथ आपको स्थायित्व देगा। बच्चे और स्त्रियां आपके जीवन में अहम किरदार निभाएंगे। दोस्तों के प्रति दयालु स्वभाव रहेगा लेकिन उन्हें अपना फायदा न उठाने दें। कोई आपके निजी रिश्ते में दरार डालने की कोशिश कर सकता है, उससे सावधान रहें। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने दिल और दिमाग, दोनों की सुनें। लोगों को समझने की आदत विकसित करें। आपकी बेटी या पविार की कोई युवा स्त्री शादी या रिश्ते के मसले पर अपनी स्वतंत्र राय व्यक्त करेगी।
शुभ अंक 15, शुभ रंग गोल्ड
मिथुन
(मई 22-21 जून)
निजी एवं व्यावसायिक स्थितियों को पुराने तौर-तरीकों से ही डील करेंगे। ऐसे भावनात्मक रिश्तों को अलविदा कहने का समय आ चुका है जिनकी वजह से आप काफी समय से बंधा हुआ व परेशान महसूस कर रहे थे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अवसाद का शिकार हो सकते हैं। दोस्त व परिजन हर उतार-चढाव में आपका साथ देंगे और अपने वादे निभाएंगे। कोई करीबी दोस्त आपके प्रति प्रतिबद्ध रहेगा। कुछ समय तक ऑफिस में कार्य बाधित रहने की स्थिति बन सकती है। आप भावुक हैं और किसी करीबी के कुछ समय के लिए दूर जाने पर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य, ऊर्जा और वित्त के प्रति सावधानी बरतें।
शुभ अंक 3, शुभ रंग सिल्वर ग्रे
कर्क
(जून 22-21 जुलाई)
इस महीने आप बेहद चालाकी व दक्षता से व्यावसायिक मसले संभालेंगे और पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे। अपने प्रयासों से कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जिन लोगों से आमतौर पर किसी का मिलना मुश्किल होता है, आप उनसे मुलाकात करेंगे। अपने विवेक के बलबूते हर तरह की परिस्थिति में ख्ाुद को ढाल लेंगे। निजी रिश्तों में प्यार बढेगा और प्रियजनों के साथ महत्वपूर्ण मसलों पर विमर्श करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। बच्चों के अपने प्लैन्स होने के बावजूद वे आपके लिए वक्त निकालेंगे। कार्यस्थल में कोई युवा स्त्री आपके लिए मुश्किल खडी कर सकती है।
शुभ अंक 11, शुभ रंग पीकॉक ब्लू
सिंह
(जुलाई 23-23 अगस्त)
इस महीने आप बेहद चालाकी व दक्षता से व्यावसायिक मसले संभालेंगे और पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे। अपने प्रयासों से कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जिन लोगों से आमतौर पर किसी का मिलना मुश्किल होता है, आप उनसे मुलाकात करेंगे। अपने विवेक के बलबूते हर तरह की परिस्थिति में ख्ाुद को ढाल लेंगे। निजी रिश्तों में प्यार बढेगा और प्रियजनों के साथ महत्वपूर्ण मसलों पर विमर्श करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। बच्चों के अपने प्लैन्स होने के बावजूद वे आपके लिए वक्त निकालेंगे। कार्यस्थल में कोई युवा स्त्री आपके लिए मुश्किल खडी कर सकती है।
शुभ अंक 11, शुभ रंग पीकॉक ब्लू
कन्या
(अगस्त 24-23 सितंबर)
कोई भी ऐसा फैसला न लें जिसकी वजह से भविष्य में आपको समस्या हो। किसी बिजनेस डील को स्वीकारने से पहले बडों से विचार-विमर्श कर लें। बचत पर ध्यान दें, कुछ समय तक वित्तीय कष्ट हो सकता है। कुछ प्रोजेक्ट्स में सफलता हासिल करेंगे तो कुछ में असफलता का स्वाद भी चखना पड सकता है, इसलिए धैर्य न खोएं। निजी रिश्तों पर भरोसा रखें, दोस्त व परिवार वाले हर परिस्थिति में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लें। महीने के अंत तक निजी व व्यावसायिक स्तर पर हर तरह की मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। ध्यान से मन शांत रहेगा और खुद को बेहतर समझ सकेंगे।
शुभ अंक 7, शुभ रंग क्रीमी व्हाइट
तुला
(सितंबर 24-23 अक्टूबर)
नए अवसर सामने आने से नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित होंगे। जिंदगी के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व आध्यात्मिक पहलुओं पर अपनी कुशल संवाद शैली से सबका दिल जीत लेंगे। सही निर्णय लेने का समय आ चुका है। यात्रा व अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। अपनी बुद्धि, विवेक व पहचान के जरिये करीबी लोगों के प्रिय बनेंगे। इस महीने काड्र्स में प्यार व रोमैंस नजर आ रहा है, मीडिया से मिलना-जुलना भी लगा रहेगा। अपनी रचनात्मकता को दूसरों के सामने प्रस्तुत करेंगे। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा परेशान हो सकते हैं। हर बात को दिल पर न लें। ख्ाुद के साथ समय जरूर बिताएं, बेहतर व शांत महसूस करेंगे।
शुभ अंक 6, शुभ रंग रेन्बो पेस्टल्स
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-22 नवंबर)
इस महीने व्यस्त दिनचर्या के बीच कुछ समय परिवार व अपने लिए निकाल सकेंगे। आप धैर्यवान, मेहनती व समझदार हैं, व्यावसायिक मामलों में सफलता हासिल करेंगे। प्रियजन या अपनी स्वास्थ्य समस्या के निदान के लिए थेरेपी का सहारा लेंगे। अभिभावकों को आपके सहयोग व बच्चों को सलाह की जरूरत पड सकती है, पीछे न हटें। कार्यक्षेत्र में कुछ समय के लिए व्यस्तता बढ सकती है, काम पूरा हो जाने के बाद बेहद रिलैक्स महसूस करेंगे। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी प्रतिभा व पदोन्नति से जलता है, उससे दूरी बनाए रखने का प्रयास करें, वह आपकी जगह पर आने की कोशिश कर सकता है। घर को नए सिरे से सजाएंगे। फिट रहने के लिए व्यायाम करें।
शुभ अंक 5, शुभ रंग अर्थी ब्राउन
धनु
(नवंबर 23-23 दिसंबर)
निरंतर प्रयासों व रचनात्मकता से घर व कार्यक्षेत्र के हर मसले को अपने अनुसार ढाल कर दोनों जगहों पर संतुलन बना सकेंगे। आपकी संवाद शैली अद्भुत है, कई बिगडे काम उसकी मदद से बन जाएंगे। महत्वपूर्ण मसलों पर आपकी राय मांगी जाएगी। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर कोशिश करेंगे और उनमें सफल भी होंगे। विचारों के साथ ही उन्हें प्रस्तुत करने के तरीके पर भी गौर करें, भविष्य में आपकी बातों को आपके ख्िालाफ ही इस्तेमाल किया जा सकता है, सचेत रहें। धनु राशि का ही कोई व्यक्ति आपको अच्छी सलाह देगा, यह आपके ऊपर है कि आप उस पर अमल करें या नहीं। इस महीने आपकी सोशल लाइफ बेहद व्यस्त रहेगी।
शुभ अंक 14, शुभ रंग टरकॉयज
मकर
(दिसंबर 24-20 जनवरी)
इस महीने जिंदगी के प्रति नया एवं व्यापक नजरिया अपनाएंगे। अपनी क्षमताओं का सही जगह इस्तेमाल करें व ऊर्जा को बर्बाद होने से बचाएं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है, कहीं दूर जाने का अवसर मिल सकता है। विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है। मीडिया में आपके चर्चे हो सकते हैं। निजी रिश्तों में हर समस्या के सुलझने का वक्त आ चुका है, अपना धैर्य न खोएं। करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं, प्यार से उन्हें मनाएं व उनके साथ समय व्यतीत करें। आपका सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। किसी भी चीज की अति से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ख्ायाल रखें। अपने विचारों, गतिविधियों, व्यायाम एवं खानपान में बदलाव लाकर सुकून महसूस करेंगे।
शुभ अंक 21, शुभ रंग मिडनाइट ब्लू
कुंभ
(जनवरी 21-19 फरवरी)
इस महीने कार्यक्षेत्र में आराम से काम कर सकेंगे, माहौल में रचनात्मकता बनी रहेगी। वहां लक्ष्यों व व्यवस्थाओं के बदले जाने से नए विचारों पर काम शुरू हो सकेगा। अपनी क्षमता का इस्तेमाल कला, थिएटर, मीडिया व संगीत के क्षेत्रों में कर सकेंगे। किसी पुरानी समस्या पर नए सिरे से विचार करने पर सही समाधान मिल सकेगा। सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए घर व ऑफिस में जरूरी बदलाव लाने का यह सही समय है। दिलचस्प लोगों से मुलाकात होगी। किसी नए वेंचर की शुरुआत में रचनात्मक लोगों से मिलेंगे। दूसरों की बातों में आकर अपने लक्ष्यों व प्राथमिकताओं से न भटकें। स्वस्थ व ऊर्जावान बने रहने के लिए खानपान में बदलाव लाएं।
शुभ अंक 8, शुभ रंग व्हाइट
मीन
(फरवरी 20-20 मार्च)
कार्यक्षेत्र में किसी समान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सहकर्मियों के साथ अपनी रचनात्मक ऊर्जा, अनुभव व विशेष ख्ाूबियां बांटेंगे। दोस्तों व परिवार के साथ समय बिताएंगे। हर तरह की परिस्थिति में खुद को बहुत जल्दी ढाल लेते हैं, इससे लोगों के बीच लोकप्रिय होंगे। प्रगति की राह पर अग्रसर लोगों से संपर्क बढेंगे, जो आपको भी बेहतरीन अवसर दिलवाएंगे। लोगों की यथासंभव मदद करेंगे। प्रतिस्पर्धियों से न घबराएं। कोई युवती आपसे नाराज है, आपको परेशान करने के लिए चोट पहुंचा सकती है, उससे सावधान रहें। किसी करीबी से रिश्ता प्रगाढ होगा, कभी-कभी झुकने की आदत भी डालें। ध्यान करने से शांति की अनुभूति होगी।
शुभ अंक 13, शुभ रंग स्कारलेट
मां प्रेम ऋतंभरा