अपने अंदाज में सजाएं घर
ग्राफिक वॉल, कनवर्सेशन कुशन, मेसेज बेडशीट और एसएमएस लैंप..। नए जमाने में घर की सजावट कैसे पीछे रह सकती है। इन छोटी-छोटी चीजों को घर में सजाकर अपनी फीलिंग को एक-दूसरे के साथ शेयर करने का नया तरीका अपनाएं। क्यों न घर को कुछ नया बनाएं।
-पेपर और गिज्मो के इस जमाने में क्यों न घर को भी ट्रेंडी टच दिया जाए। केवल रंग-बिरंगी दीवारों से ही घर खूबसूरत नहीं बनता, बल्कि घर में रखे साजो-सामान से भी घर की खूबसूरती निखरती है। जी हां, थोडी सूझ-बूझ और कुछ ट्रेंडी एक्सेसरीज से आप भी अपने घर को सुंदर बना सकती हैं। यकीन नहीं होता तो खुद ही जान लें।
कैसे सजाएं
-आजकल हाइ ग्लॉस पेंट चलन में है। शाइन पॉलिश पसंद की जा रही है।
-घर के फोकल प्वाइंट को सजाने के लिए कैंडी कलर की एक्सेसरीज इस्तेमाल की जा रही हैं।
-ग्राफिक वॉल, ग्राफिक वॉस, डी इलेक्ट्रीफाइ शैंडलेयर चलन में हैं।
-प्रकृति को घर में लाने के लिए घर के किसी एकांत कोने में एक बास्केट या प्लांटर में हरा-भरा पेड सजा सकते हैं।
-लिविंग रूम में कोई जरूरी नहीं कि सोफा रखा जाए। आराम से बैठकर टीवी या विडियो चैट करने के लिए सोफा कम बेड काफी पसंद किया जा रहा है। चाहें तो साथ में कुछ कुर्सियां भी रखी जा सकती हैं।
-पार्टनर से अपनी फीलिंग शेयर करने के लिए मेसेज कुशन/ पिलो या म्यूजिक लैंप का प्रयोग एक अलग ही अंदाज होगा।
-पेटल्स सबल सेंट से कमरे को खुशनुमा बना सकते हैं। बेडरूम में अरोमा कैंडल्स सूदिंग एहसास देंगी। इनके लिए बेसिल, लाइम और मैंडरेन ऑरेंज फ्रैग्रेंस वाली कैंडल्स चुन सकती हैं।
-ग्राफिकल आर्टिस्टिक वॉल क्लॉक रूम को ट्रेंडी टच देने के लिए काफी होगी।
-अगर बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहतीं तो अपनी पसंद की ग्राफिक वॉल पेंट करवा सकती हैं।
-आजकल परदों (कर्टन) की जगह डुअल पर्पज विंडो ब्लाइंड चलन में हैं। यह जाल और परदे दोनों का काम करती हैं। आप अपनी जरूरत के मुताबिक प्रिंट्स, स्ट्राइप्स या गोल्ड इफेक्ट वाली कोई भी विंडो ब्लाइंड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह रूम को कंटेंपररी टच देगी।
-एक-दूसरे का दिल जीतने के लिए कंवर्सेशन कुशन भी अनूठा अनुभव देंगे।
(इंटीरियर डेकोरेटर अमिता कंवर से बातचीत पर आधारित)
इला श्रीवास्तव