Move to Jagran APP

सखी का स्वास्थ्य

इसमें चिंता की कोई बात नहींहै। नॉर्मल डिलिवरी के बाद अमूमन स्त्रियों के सामने यह समस्या आती है। प्रसव के दौरान वजाइना बहुत फैलती है।

By Edited By: Published: Wed, 07 Sep 2016 11:40 AM (IST)Updated: Wed, 07 Sep 2016 11:40 AM (IST)
मैं 28 वर्षीय होममेकर हूं। मैंने सुना है कि नॉर्मल डिलिवरी के बाद वजाइनल एरिया में काफी फैलाव आ जाता है। जानना चाहती हूं कि क्या दूसरी डिलिवरी के बाद यह समस्या और बढती है? क्या पेल्विक एक्सरसाइज करने से पहले जैसा कसाव पाया जा सकता है? शिखा, फरीदाबाद इसमें चिंता की कोई बात नहींहै। नॉर्मल डिलिवरी के बाद अमूमन स्त्रियों के सामने यह समस्या आती है। प्रसव के दौरान वजाइना बहुत फैलती है। शिशु जन्म के बाद यह फिर से शेप में आ जाती है लेकिन कुछ स्त्रियों में पहले की तरह कसाव नहीं रह पाता। आपका दूसरा सवाल है कि क्या दूसरी डिलिवरी के बाद यह समस्या और बढती है? इसका जवाब है- नहीं। यह बात सही है कि पेल्विक एक्सरसाइज से समस्या को काफी हद तक काबू किया सकता है। आप किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह से व्यायाम करें। नियमित एक्सरसाइज करने के कुछ महीने बाद आप खुद में बदलाव महसूस करेंगी। मैं 22 वर्षीय अविवाहिता हूं। मुझे पीरियड्स के दिनों में पूरे शरीर में दर्द होता है, लेकिन यह दर्द पीठ, कमर और पेट के आसपास वाले हिस्से में ज्य़ादा तेज होता है। कई बार ब्लड क्लॉटिंग की भी शिकायत होती है। क्या ज्य़ादा दर्द होने पर पेनकिलर ले सकती हूं? इससे कोई नुकसान तो नहींहोगा ? रानी, नोएडा आप पेल्विक अल्ट्रासाउंड कराएं, तभी सही कारण का पता चल सकेगा। पीरियड्स के दौरान बेड रेस्ट के बजाय काम करें। बेड पर लेट कर पैर ऊपर कर हवा में साइकिल चलाएं। इससे आराम महसूस होगा। इन सबके बाद भी अगर दर्द ठीक नहींहोता तो दिन में तीन बार पेनकिलर ले सकती हैं। इससे निश्चित तौर पर दर्द में लाभ होगा। मेरी एक सहेली की उम्र लगभग 16 वर्ष है। उसकी लंबाई कम है, साथ ही उसका शारीरिक विकास भी ठीक तरह से नहीं हो पाया है। वह बेहद दुबली-पतली है, इस वजह से उसमें हीन-भावना आ गई है। क्या एक्सरसाइज या किसी अन्य तरीके से उसका फिगर अच्छा हो सकता है? प्रीति सिंह, कानपुर मसल्स मेकिंग एक्सरसाइज से फिगर अच्छी हो सकती है। ब्रेस्ट फैट से बना होता है। अगर आपकी सहेली दुबली-पतली है तो उसे अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना होगा। विटमिंस, कैल्शियम, प्रोटीन, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार लेने से फैट बढेगा। दरअसल ब्रेस्ट के भीतरी हिस्से में पेक्टरल (Pectoral) मसल्स होती हैं। इनके बढऩे पर ही शारीरिक विकास निर्भर करता है। आपकी सहेली की उम्र अभी कम है। उन्हें अभी से परेशान होने की जरूरत नहीं है। शादी के बाद जैसे ही हॉर्मोनल बदलाव होंगे, उनकी समस्या दूर हो जाएगी। मैं 25 वर्षीय विवाहिता हूं। शादी के तीन महीने बाद मुझे हाइपरमोल हो गया था। अब मैं ठीक हूं लेकिन जानना चाहती हूं कि यह क्या है और क्यों होता है? सोमी अली, बागेश्वर इसे हाईडेटिडिफॉर्म मोल (Hydatidiform mole) कहते हैं। इस समस्या में प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में ही यूट्रस में अलग तरह की ग्रोथ होने लगती है और भ्रूण बनने के बजाय अंगूर के गुच्छे जैसी आकृतियां बन जाती हैं। यह एक गैस्टेशनल ट्रोफोब्लास्टिक डिजीज (जीटीडी) है। यदि ऐसा है तो आपको मेडिकल चेकअप कराना होगा। इस दौरान एक-दो साल तक आपको प्रेग्नेंट नहींहोना चाहिए। कुछ मामलों में यह समस्या आगे कैंसर का कारण भी बन सकती है। इसलिए तुरंत किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें और जरूरी जांचें और इलाज कराएं। आप ठीक हो जाएंगी। मेरी उम्र 20 वर्ष है। मेरी शादी को एक साल हो चुका है। तीन माह से प्रेग्नेंट हूं। मैं बचपन से ही दूध नहींपीती। इसे देखते ही जी मिचलाने लगता है। मैंने सुना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान दूध पीना चाहिए। क्या दूध और दही में बराबर पौष्टिकता होती है? क्या दूध नहीं पीने से मेरी प्रेग्नेंसी पर कोई बुरा असर हो सकता है? मनीषा, पटना अगर आप दूध नहीं पी रही हैं तो कोई बात नहीं,पनीर, दही, चीज और मीट वगैरह खाएं। इससे समस्या नहींहोगी। कैल्शियम की कमी से आपको समस्या हो सकती है, गर्भस्थ शिशु को नहीं। मेरी उम्र 13 वर्ष है। एक साल पहले ही मेरे पीरियड्स शुरू हुए और तब से ही ये बहुत अनियमित हैं। मेरे हाथ-पैरों में बहुत बाल हैं, इस कारण मुझे शर्म महसूस होती है। मेरा कद चार फीट पांच इंच है और वजन 45 किलो। मां कहती हैं कि ऐसा किसी बीमारी के कारण होता है। कृपया मुझे बताएं कि मेरी हेल्थ में कैसे सुधार हो सकता है? यामिनी, सूरत आपके लक्षणों से लग रहा है कि आपको पीसीओडी (पोलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज) की समस्या हो सकती है। हो सकता है कि आपमें मेल हॉर्मोंस अधिक हों। समय रहते इसकी जांच जरूरी है। आप अपनी मां के साथ किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें और अपना इलाज कराएं। आपकी समस्या ठीक हो सकती है। हां, इसमें थोडा समय जरूर लग सकता है। वजाइनल इन्फेक्शन 45 वर्ष के बाद इंटरकोर्स में अगर दर्द या जलन हो तो यह नॉर्मल बात है। ऐसे में ल्युब्रिकेशन का इस्तेमाल करें। पानी या क्रीम का प्रयोग भी कर सकती हैं। कई बार इन्फेक्शन या एंडोमीट्रियोसिस के कारण भी ऐसा दर्द हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें। अल्ट्रासाउंड कराएं और डॉक्टर से मिलें। वजाइना में जलन होना व जल्दी-जल्दी यूरिन जाना यूटीआई इन्फेक्शन का लक्षण हो सकता है। डॉ. उर्वशी प्रसाद झा , गायनिकोलॉजिस्ट

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.