Move to Jagran APP

स्वास्थ्य समस्याएं

मैं 42 साल की हूं। समस्या यह है कि पिछले 3-4 महीने से पीरियड्स नहीं आ रहे हैं। शरीर में सूजन आ रही है और कमजोरी महसूस होती है। स्पाइन में दर्द होता है। तीन-चार महीने पहले एडिय़ां फटनी शुरू हो गईं। उसके लिए दवा ली। अब हाथों और गर्दन

By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 12:38 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 12:38 AM (IST)
स्वास्थ्य समस्याएं

मैं 42 साल की हूं। समस्या यह है कि पिछले 3-4 महीने से पीरियड्स नहीं आ रहे हैं। शरीर में सूजन आ रही है और कमजोरी महसूस होती है। स्पाइन में दर्द होता है। तीन-चार महीने पहले एडिय़ां फटनी शुरू हो गईं। उसके लिए दवा ली। अब हाथों और गर्दन में भी दर्द होने लगा है। मुझे क्या करना चाहिए?

loksabha election banner

जे.ए., दिल्ली

आपके पत्र से बहुत कुछ साफ नहीं हो पा रहा है। आपको ब्लड टेस्ट कराना होगा, साथ ही अपना हॉर्मोन टेस्ट भी कराना होगा, ताकि पता चल सके कि कहीं ये मेनोपॉज के लक्षण तो नहीं हैं। तभी ट्रीटमेंट शुरू हो सकता है। आप किसी कुशल स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच कराएं। हो सकता है कि आपको प्री-मच्योर मेनोपॉज हो रहा हो। अपना विटमिन डी टेस्ट भी कराएं। बिना जांच के कोई दवा नहीं बताई जा सकती।

मेरी उम्र 36 वर्ष है। लेट मैरिज हुई है। शादी को लगभग दो वर्ष हो गए हैं, मगर मैं कंसीव नहीं कर पा रही हूं। मैंने अपने लगभग सभी टेस्ट कराए हैं, जो नॉर्मल हैं। थायरॉयड थोडा बढा हुआ है, जिसके लिए दवा ले रही हूं। कृपया बताएं कि क्या इस उम्र में मैं मां बन सकती हूं या मुझे कोई अन्य विकल्प चुनना चाहिए।

एम.जे., नागपुर

आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप इस उम्र में कंसीव कर सकती हैं। अपने पति के भी सारे जरूरी टेस्ट कराएं। अपने हॉर्मोनल टेस्ट भी कराएं। ट्यूब्स टेस्ट कराएं। लेप्रोस्कोपिक जांच कराएं। अगर समस्या नहीं सुलझती तो इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट से संपर्क कर सकती हैं।

मेरी उम्र 45 वर्ष है। एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर मैनेजमेंट में कार्यरत हूं। काम के सिलसिले में काफी ट्रैव्लिंग होती है। पिछले कुछ समय से लगातार यूटीआइ की समस्या घेर रही है। यूरिनेशन में प्रॉब्लम होती रहती है। मैं भरपूर पानी पीती हूं। कोशिश करती हूं कि पब्लिक टॉयलेट्स कम इस्तेमाल करूं, मगर कई बार ऐसा करना पडता है। कृपया बताएं कि बार-बार ऐसा होने का क्या कारण हो सकता है?

एम.डी., फरीदाबाद

आपको यूरिन इन्फेक्शन की जांच करनी चाहिए। जरूरी नहीं कि ऐसा ट्रैव्लिंग जॉब के कारण हो रहा हो। अपने टेस्ट कराएं। यदि समस्या नहीं समझ आती तो यूरिन कल्चर कराएं। बचाव के लिए कुछ एंटीबायोटिक्स लेने पड सकते हैं। कोशिश करें कि इंडियन टॉयलेट का ही इस्तेमाल करें। अगर मजबूरी में कमोड इस्तेमाल करना पडे तो उस पर बैठे नहीं। इंटरकोर्स के बाद वजाइनल एरिया को अच्छी तरह वॉश करें। ख्ाूब पानी पिएं और यूरिन देर तक न रोकेें।

मेरी उम्र 44 है। तीन-चार महीने पहले पीरियड्स में अनियमितता शुरू हुई। फिर पिछले महीने से यह नियमित हो गए। लेकिन पीरियड्स से पहले 2-3 दिन तक स्पॉटिंग होती रहती है। पेट के निचले हिस्से में सूजन और दर्द महसूस होता है। सिर में दर्द होता है, जो पीरियड्स शुरू होने के बाद ठीक होने लगता है, लेकिन ख्ात्म होने के बाद फिर से यह दर्द होता है और यह एक-डेढ दिन रहता है। मैं नियमित वॉक और हलकी-फुलकी एक्सरसाइज करती हूं, फिर भी ये परेशानियां हो रही हैं। कृपया बताएं कि क्या ये प्री-मेनोपॉज लक्षण हो सकते हैं?

एन.एस., रांची

आपको हॉर्मोनल टेस्ट कराने पडेंगे। हो सकता है कि ऐसा प्रीमेनोपॉज के कारण हो रहा हो। आप थायरॉयड टेस्ट भी कराएं। बिना जांच के कुछ भी नहीं कहा जा सकता। जांच से ही असल समस्या का पता चल सकेगा।

मैं एक स्कूल में पी.टी. टीचर हूं। बच्चों के साथ दौडऩा-भागना लगा रहता है। मेरी उम्र 35 वर्ष है। पिछले कुछ समय से दौडते हुए पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। यह काफी तेज होता है। कई बार तीन-चार घंटे लगातार दर्द बना रहता है। क्या यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है?

एम.के., लखनऊ

चूंकि आप िफजिकल एक्सरसाइज करती रही हैं, इसलिए इस पर ध्यान देना ही होगा कि ऐसी समस्या अब क्यों हो रही है। आपको कई टेस्ट कराने होंगे। कहीं कोई वजाइनल या यूट्रस संबंधी समस्या तो नहीं हो रही है। बिना अल्ट्रा साउंड के समस्या का पता नहीं चल सकता। आप तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

मेरी उम्र 20 साल है। बी टेक. सेकंड ईयर की छात्रा हूं। पिछले तीन-चार महीने से पीरियड्स के पहले और बाद में वजाइनल डिस्चार्ज होता है, जो पानी की तरह पारदर्शी होता है। कभी-कभी यह इतना हेवी होता है कि मुझे पैड्स लगाना पडता है। मुझे काफी कमजोरी भी महसूस होती है। कृपया बताएं कि क्या जांच कराऊं।

जी.डी., गुडग़ांव

यह स्थिति नॉर्मल नहीं है। आप तुरंत अपना अल्ट्रा साउंड कराएं। किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच कराएं ताकि पता चल सके कि कहीं यूट्रस में फायब्रॉयड्स तो नहीं बन रहे हैं या कोई अन्य प्रॉब्लम तो नहीं हो रही है। आप तुरंत जांच कराके इसका इलाज शुरू करवा दें।

मेरी उम्र 18 वर्ष है। समस्या यह है कि पीरियड्स के दौरान मुझे बहुत रैशेज हो जाते हैं। कई सैनिटरी पैड्स बदल कर देख चुकी हूं। मगर समस्या नहीं सुलझती। कृपया बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए?

डी.जी.,इलाहाबाद

आपको फंगल इन्फेक्शन हो सकता है या किसी िकस्म की एलर्जी हो सकती है। इसका इलाज यूं तो बहुत साधारण है, लेकिन डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। इसके अलावा आप अपना डायबिटीज टेस्ट भी कराएं। अगर ओवरवेट हैं तो वजन घटाने की कोशिश करें।

क्या है थायरॉयड

बहुत आम बीमारी है थायरॉयड, जो पूरी तरह जीवनशैली पर आधारित है। यह कोई बीमारी नहीं है बल्कि ग्लैंड की कार्यप्रणाली में गडबडी से होने वाली समस्या है। अब तक के शोधों में पाया गया है कि आमतौर पर हाइपोथायरॉयड की समस्या ही ज्य़ादा घेरती है। इसमें थायरॉयड ग्लैंड धीमी गति से काम करने लगता है और शरीर के लिए जरूरी टी-3, टी-4 हॉर्मोन का स्राव नहीं कर पाता। इससे टीएसएच का स्तर बढऩे लगता है। मेडिकल भाषा में इसे ऑटो इम्यून डिजीज माना जाता है। यानी प्रमुख रूप से यह हॉर्मोनल असंतुलन से पैदा होने वाली समस्या है। कई मामलों में यह आनुवंशिक भी होती है।

डॉ. उर्वशी प्रसाद झा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.