Move to Jagran APP

सखी का स्वास्थ्य

मेरी उम्र 17 साल है। लगभग ढाई साल से मेरे बाएं स्तन में गांठ थी। फिर कुछ महीने बाद दाएं स्तन में भी हो गई। गांठें पहले छोटी थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे बढऩे लगी हैं। पहले इन्हें छूने में दर्द नहीं होता था, पर अब होने लगा है। स्तनों का

By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 02:33 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 02:33 PM (IST)
सखी का स्वास्थ्य

मेरी उम्र 17 साल है। लगभग ढाई साल से मेरे बाएं स्तन में गांठ थी। फिर कुछ महीने बाद दाएं स्तन में भी हो गई। गांठें पहले छोटी थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे बढऩे लगी हैं। पहले इन्हें छूने में दर्द नहीं होता था, पर अब होने लगा है। स्तनों का विकास भी नहीं हो रहा है। क्या करना चाहिए?

loksabha election banner

ए. जे. लखनऊ

आपको घबराने की ज्ारूरत नहीं है। इस उम्र में कई बार ऐसी गांठें महसूस होती हैं। इनमें पीरियड्स के पहले दर्द ज्य़ादा होता है। आप अल्ट्रासाउंड कराएं, ताकि पता चल सके कि गांठें पानी वाली या सॉलिड हैं। पानी वाली गांठों को फाइब्रोसिस्टिक डिजीज कहते हैं और ठोस गांठों को फाइब्रोएडिनोमा कहते हैं। दोनों गांठें कैंसर वाली नहीं होतीं। पीरियड्स के पहले होने वाले दर्द से निज्ाात पाने के लिए पेनकिलर ले सकती हैं। अगर इससे फायदा नहीं होता तो किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। हालांकि सिंपल पेनकिलर्स से आपको फायदा हो सकता है।

मैं 42 वर्षीय विवाहिता हंू। मेरी एक टीनएजर बेटी हैै। पिछले चार-पांच महीने से मेरे दाहिने ब्रेेस्ट में एक गांठ है। दबाने पर दर्द महसूस नहीं होता। मुझे क्या करना चाहिए?

जे.एस., दिल्ली

इस उम्र में गांठ की जांच जरूर कराएं। किसी अच्छे ब्रेस्ट सर्जन से मिलें और मेमोग्राफी कराएं। शायद बायप्सी की जरूरत भी हो। जितनी जल्दी संभव हो, जांच करा लें।

मेरी उम्र 26 वर्ष है। शादी को अभी एक साल हुआ है। पिछले दो महीने से पीरियड्स नहीं हुए तो प्रेग्नेंसी टेस्ट किया, लेकिन वह निल आया। बिना किसी दवा के पीरियड्स तो शुरू हो गए, लेकिन पेट के निचले हिस्से में दर्द और खिंचाव सा महसूस होता है। पीरियड्स 1-2 दिन ही होते हैं, जबकि शादी से पहले 4-5 दिन तक होते थे। कृपया बताएं कि मेरी समस्या का क्या हल हो सकता है?

एम.के., फरीदाबाद

आपकी समस्या हॉर्मोनल असंतुलन से जुडी है। आप पीरियड्स के तीसरे दिन एलएच, एफएसएच, ई2, एएमएच एवं टीएचएस जैसे हॉर्मोनल टेस्ट कराएं। गायनिकोलॉजिस्ट को दिखाएं। कई बार प्रेग्नेंसी यूट्रस में न होकर बाहर हो जाती है। इसे एक्टॉपिक प्रेग्नेंसी कहते हैं। बेहतर होगा कि आप सीरम बीटा एचपीजी प्रेग्नेंसी ब्लड टेस्ट कराएं। यह विश्वसनीय है। कई बार यूरिन टेस्ट के परिणाम सही नहीं मिलते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कहीं ये लक्षण एक्टॉपिक प्रेग्नेंसी के तो नहीं हैं, क्योंकि ऐसी प्रेग्नेंसी से खतरा हो सकता है, यह अंदर फट सकती है।

मेरी उम्र 42 साल है। चार साल पहले स्लिप डिस्क की सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद से पीरियड्स अनियमित हैं। कई-कई दिन स्पॉटिंग होती है। कहीं ये प्रीमेनोपॉज के लक्षण तो नहीं हैं या इसकी कोई अन्य वजह हो सकती है?

आइ.आर., नोएडा

आपको हॉर्मोनल टेस्ट कराने पडेंगे। हो सकता है कि ये प्रीमेनोपॉज्ा के कारण हो रहा हो। आप थायरॉयड टेस्ट ज्ारूर कराएं। पीरियड्स के तीसरे दिन एलएच, एफएसएच, ई2, टीएसएच, एएमएच और प्रोलैक्टिंग टेस्ट कराएं। उसी से पता चलेगा कि आपकी समस्या का इलाज क्या है।

मेरी उम्र 24 वर्ष है। तीन-चार साल से मुझे मैस्टरबेशन की आदत है, जो अब छूट गई है। लेकिन मुझे ल्यूकोरिया हो गया है। मेरे पीरियड्स भी बहुत अनियमित हैं। ये एक या दो दिन तक ही रहते हैं। पीरियड्स के दौरान वजाइनल एरिया से बहुत दुर्गंध आती है। एक महीने पहले अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल है। ब्लड टेस्ट रिपोर्ट भी नॉर्मल है। इन दिनों मेरा वजन भी बढ गया है। उचित समाधान करें?

जी.एस., जालंधर

आपकी समस्या हॉर्मोनल असंतुलन से जुडी दिख रही है। इसे पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम कहते हैं। इससे मोटापा बढता है और आगे जाकर डायबिटीज का भी खतरा रहता है। आप इसे ख्ाुद भी समझ सकती हैं। ग्ाौर करें कि क्या आपके चेहरे पर अत्यधिक बाल हैं, क्योंकि यह भी इसका एक लक्षण है। छोटी उम्र में पीरियड्स ज्य़ादा दिन तक न हों या अनियमित हों तो उससे यूट्रस का कैंसर हो सकता है। आप स्त्री रोग विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें। डायबिटीज की शुरुआत है तो उसका इलाज भी है। आप शादी के बाद जब बच्चे की प्लानिंग करेंगी तो मेडिसिन की जरूरत हो सकती है, ताकि अंडा बन सके। अभी आप थायरॉयड का भी चेकअप कराएं। कभी-कभी इस कारण मोटापा तेजी से बढता है और पीरियड्स के दौरान क्लॉटिंग होती है या पीरियड्स देर से होते हैं।

मेरी उम्र 34 वर्ष है। शादी को दो साल हुए हैं। लेकिन कंसीव नहीं कर पा रही हूं। कुछ समय पहले मैंने सीटी स्कैन करवाया, जिससे पता चला कि यूट्रस के चारों ओर बडे फाइब्रॉयड्स हैं, जिससे मुझे गर्भधारण में समस्या आ रही है। डॉक्टर का कहना है कि ऑपरेट करते समय बडे फाइब्रॉयड्स दिखाई पडे तो वह यूट्रस ही निकाल देंगी। अभी मेरा बच्चा नहीं है, यूट्रस कैसे रिमूव करवाऊं?

आर.जी., गुडग़ांव

फाइब्रॉयड रिमूव हो सकते हैं। किसी अच्छे अस्पताल में जाएं, जरूरी नहीं है कि यूट्रस निकाला जाए। ऑपरेशन के बजाय इंजेक्शन ले सकती हैं तकरीबन छह महीने तक। लेकिन यह अस्थाई इलाज है। जब तक इंजेक्शन लेंगी, तब तक प्रेग्नेंसी की संभावना नहीं होगी। इंजेक्शन से इनका साइज छोटा किया जा सकता है, मगर इस प्रक्रिया के तुरंत बाद कंसीव करना जरूरी है। इसलिए इस मामले में स्पेशलिस्ट की राय लें और यूट्रस रिमूव कराने का निर्णय न लें।

गर्भवती स्त्री को अलर्ट करेगी बेल्ट

व्यस्त स्त्रियों को प्रेग्नेंसी के दौरान भी आराम करने का समय नहीं मिलता। कई आशंकाएं घेरे रहती हैं। इन समस्याओं को देखते हुए इज्राइल में रिसचर्स ने एक स्मार्ट बेल्ट बनाई है। उनका दावा है कि यह बेल्ट गर्भस्थ शिशु को स्वस्थ रखने में सहायक होगी। बेल्ट में कई सेंसर हैं, जिनसे बच्चे की नींद, धडकन और गति पर नज्ार रखी जा सकेगी। इससे प्रेग्नेंट स्त्री अलर्ट रहेगी। अस्पताल गए बिना मां-बच्चे की जांच होती रहेगी। इसे पेट पर बांधा जाता है। बेल्ट का श्रेष्ठ संस्करण बनाया जा रहा है, ताकि इसे अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके।

डॉ. उर्वशी प्रसाद झा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.