स्टाइलिश हेडरैप
सौम्य लुक देने वाले हेडरैप इन दिनों ट्रेंड में हैं। इस सीजन ये विभिन्न राष्टï्रीय व अंतरराष्टï्रीय फैशन शोज में नजर आए। अपनी पसंद के मुताबिक प्लेन, प्रिंटेड या एंब्रॉयडर्ड हेडरैप का चयन कर आप उसे एथनिक, फ्यूजन या वेस्टर्न परिधानों के साथ कंबाइन कर सकती हैं। इस बारे में
सौम्य लुक देने वाले हेडरैप इन दिनों ट्रेंड में हैं। इस सीजन ये विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फैशन शोज में नजर आए। अपनी पसंद के मुताबिक प्लेन, प्रिंटेड या एंब्रॉयडर्ड हेडरैप का चयन कर आप उसे एथनिक, फ्यूजन या वेस्टर्न परिधानों के साथ कंबाइन कर सकती हैं। इस बारे में जानकारी दे रही हैं फैशन डिजाइनर चारू पराशर।
बढा है चलन
स्टाइलिश तरीके से सिर को कवर करने वाला हेडरैप इन दिनों काफी चलन में है। अफ्रीकी और खाडी देशों में प्रचलित यह एक्सेसरी अब भारत में भी तेजी से जगह बना रही है।
मन मुताबिक ड्रेप करें
हेडरैप बालों को कवर कर आपको बेहद सौम्य लुक देता है। इसे एथनिक, वेस्टर्न या फ्यूजन- तीनों प्रकार के परिधानों के साथ कैरी किया जा सकता है। आजकल जॉर्जट, सिल्क और मलमल जैसे फैब्रिक्स से बने हेडरैप्स चलन में हैं। इन्हें कई तरह से ड्रेप किया जा सकता है।
परिधानों के साथ कॉम्बिनेशन
- सिल्क जैकेट-ट्राउजर: टर्बन स्टाइल हेडरैप
- साडी: बैंडेना स्टाइल हेडरैप
- रेजॉर्टवेयर गाउन: बैंडेना स्टाइल हेडरैप
सर्दियों के लिए मुफीद
सर्दी के मौसम में किसी वॉर्म फैब्रिक से बना हेडरैप कैरी करके आप ग्लैमरस भी दिख सकती हैं और अपने सिर को सर्द हवा के सीधे संपर्क में आने से भी बचा सकती हैं।