Move to Jagran APP

एलीगेंट लुक के लिए स्लॉकी सिलुएट्स

60 के दशक के न्यूयॉर्कर पुरुषों का पहनावा भारत में तेजी से जगह बना रहा है। स्लॉकी यानी ओवरसाइज्ड और फिटेड परिधानों की टीमिंग वाला यह लुक बेफिक्री और प्रोफेशनलिज्म का मिश्रण है। स्लॉकी सिलुएट्स के ट्रेंड के बारे में सखी ने फैशन विशेषज्ञों से जाना।

By Edited By: Published: Mon, 02 Sep 2013 11:54 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2013 11:54 AM (IST)
एलीगेंट लुक के लिए स्लॉकी सिलुएट्स

इक्तस साल पेरिस, न्यूयॉर्क  और मिलान फैशनवीक में नजर आने के बाद अब स्लॉकी सिलुएट्स  भारत में भी बेहद पसंद किए जा रहे हैं। कॉरपोरेट  कंपनियों में काम कर रही लडकियां हों या कॉकटेल  पार्टियों में शिरकत करने वाली स्त्रियां- इन दिनों सभी स्लॉकी  सिलुएट्स  को कैरी करती नजर आ रही हैं। फैशन विशेषज्ञों की मानें, तो भारतीय स्त्रियों की कद काठी  पर ये सिलुएट्स  बखूबी  सूट करती हैं। यही वजह है कि भारतीय स्त्रियां स्लॉकी सिलुएट्स के इस ट्रेंड में इतनी दिलचस्पी दिखा रही हैं।

loksabha election banner

जानें स्लॉकी  सिलुएट्स  को

स्लॉकी  सिलुएट्स  का मतलब होता है ओवरसाइज्ड  सिलुएट्स वाले परिधान। फैशन डिजाइनर रुचिका  सचदेवा कहती हैं कि,इन दिनों ओवरसाइज्ड परिधानों की फिटेड  परिधानों के साथ टीमिंग  बेहद पसंद की जा रही है। स्मार्ट टीमिंग के साथ स्लॉकी सिलुएट्स को अपनाया जाए तो बल्की फिजीक वाली स्त्रियां स्लिम और स्किनी फिजीक वाली स्त्रियां कर्वी नजर आ सकती हैं। टीमिंग का सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही आपके फिजीक  की कमियों को छुपाता है। वहीं ओवरसाइज्ड  और फिटेड  परिधानों की टीमिंग  में की गई गलती आपके लुक को खराब  भी कर सकती है।

एलीगेंट  है स्लॉकी

फैशन विशेषज्ञों की मानें तो स्लॉकी सिलुएट्स  बेहद एलीगेंट  लुक देती हैं जिस वजह से ये इन दिनों फैशन की दुनिया में छाई हुई हैं। स्लॉकी सिलुएट्स  वाले लुक में एंड्रोजेनस लुक यानी पुरुषों के पहनावे से प्रेरित लुक की भी झलक मिलती है। 60  और 70  के दशक में न्यूयॉर्क  में पुरुष परिधानों से प्रेरित यह लुक बेफिक्री और प्रोफेशनलिज्म  का मिश्रण है।

भारतीय फिजीक  के मुफीद

भारतीय खानपान पश्चिमी देशों से काफी अलग है। यहां छरहरी काया वाले फिजीक  की जगह क‌र्व्स युक्त फिजीक  वाली लडकियां ज्यादा  नजर आती हैं। ऐसे में भारतीय लडकियों को उनके फिजीक  के हिसाब से स्लॉकी सिलुएट्स वाले परिधान ज्यादा  सूट करते हैं। यही वजह है कि भारत में स्लॉकी  सिलुएट्स  का ट्रेंड  बेहद पसंद किया जा रहा है।

कमियां छुपाएं

शरीर के बेडौल हिस्सों को छुपाने के लिए स्लॉकी सिलुएट्स  कैरी  करना एक बेहतरीन तरीका है। उदाहरण के तौर पर अगर आपका वेस्ट एरिया बल्की  है तो ओवरसाइज्ड  फ्लेयर्ड  स्कर्ट के साथ फिटेड  शर्ट पहनें। वहीं अगर आपका बस्ट एरिया बल्की  है तो ओवरसाइज्ड  कॉटन  शर्ट के साथ फिटेड ट्राउजर  कैरी  करें। वहीं स्किनी  फिजीक  वाली स्त्रियों के लिए भी स्लॉकी  सिलुएट्स  मुफीद हैं। इन्हें फिटेड  परिधानों के साथ उचित तरीके से टीम कर के पहनने पर बॉडी  के क‌र्व्स  भी नजर आते हैं। स्लॉकी  सिलुएट्स  की मदद से आप अपनी बॉडी  के सबसे अच्छे फीचर को हाइलाइट  कर सकती हैं। अगर आपके लेग्स  शेप में हैं तो लूज टॉप के साथ पेंसिल स्कर्ट या फिटेड  जींस पहनें।

यूं क्रिएट  करें स्लॉकी  लुक

- स्लॉकी लुक कैरी  करना चाहती हैं तो सबसे पहले किसी सॉलिड  कलर के ओवरसाइज्ड  और फिटेड पीसेज  का कॉम्बिनेशन  ट्राई करें। - किसी  फिटेड  ब्लाउज के साथ लूज क्रॉप्ड  ट्राउजर  पहनें।

- अगर  आप किसी पार्टी में स्लॉकी  सिलुएट्स  को फ्लॉन्ट  करना चाहती हैं, तो ओवरसाइज्ड  ड्रेस के साथ थ्री फोर्थ लेगिंग  पहनें।

सखी प्रतिनिधि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.