किमोनो का है जमाना
जापानी परिधान किमोनो को भारत में भी खासी लोकप्रियता हासिल है। यह मॉडर्न भी है और ट्रडिशनल भी। इसीलिए इसे पार्टी ड्रेस भी बनाया जा सकता है और कैजुअल वेयर के रूप में भी पहना जा सकता है।
जापानी परिधान किमोनो को भारत में भी खासी लोकप्रियता हासिल है। यह मॉडर्न भी है और ट्रडिशनल भी। इसीलिए इसे पार्टी ड्रेस भी बनाया जा सकता है और कैजुअल वेयर के रूप में भी पहना जा सकता है।
यंगस्टर्स को आजकल जापानी परिधान किमोनो खूब भा रहा है। डिफ्रेंट लुक चाहती हैं तो इस सीजन किमोनो जैकेट्स ट्राई करें। यूनीक और स्टाइलिश किमोनो टॉप्स फंकी लुक में भी अच्छे लगते हैं और कैजुअल वेयर की तरह भी इन्हें कैरी कर सकती हैं।
ट्रेंड सेटर हैं किमोनो
फैशन के गलियारों में किमोनो की कई वरायटी मौजूद हैं-
प्रिटेंड किमोनो को जींस या पैंट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
स्टाइलिश क्रेप किमोनो को मिनी स्कर्ट या शॉट्र्स के साथ पेयर करें।
नेट किमोनो को फुल स्किनी ट्राउजर के साथ कैरी कर सकते हैं।
किमोनो के साथ लेयरिंग भी ट्राई करके देखें। ये आपको नया लुक देंगे।
किमोनो जैकेट्स में बेल्ट अटैच्ड होती है, जिसे कमर पर टाइट कर सकती हैं।
किमोनो बैक साइड से पूरा कवर होता है और सामने से हाफ ओपन, ताकि इसके साथ ट्राउजर, जींस या स्कर्ट भी नजर आए।
संगीता सिंह
(फैशन डिजाइनर निदा महमूद से बातचीत पर आधारित)