विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्तौड़गढ़ में महिला की अनोखी मन्नत, सरपंच का चुनाव जीता तो सांवलिया सेठ को चढ़ाया 'चांदी का कटहल'

Published: Wed, 18 Nov 2026 05:45 PM (IST)

चित्तौड़गढ़ की रतनी देवी जाट ने सरपंच चुनाव जीतने के बाद अपनी मन्नत पूरी की और सांवलिया सेठ को चांदी ...और पढ़ें

सरपंच चुनाव जीतने पर रतनी देवी ने सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

सरपंच चुनाव जीतने पर रतनी देवी ने सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

HighLights

  1. रतनी देवी ने सरपंच चुनाव जीतने पर मन्नत पूरी की।

  2. सांवलिया सेठ को चांदी का कटहल अर्पित किया गया।

  3. चुनाव चिह्न कटहल की जीत पर मांगी थी मन्नत।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव जीतने के बाद रतनी देवी जाट ने अपनी मन्नत पूरी की। 55 वर्षीय रतनी देवी ने परिवार और ग्रामीणों के साथ पदयात्रा कर सांवलिया सेठ के दरबार में चांदी का कटहल अर्पित किया।

दरअसल, चुनाव से पहले परिवार ने मन्नत मांगी थी कि जीत मिलने पर उन्हें आवंटित चुनाव चिह्न का चांदी का प्रतिरूप भगवान को चढ़ाएंगे। चुनाव में कटहल चिह्न मिलने और जीत हासिल होने के बाद परिवार ने चांदी का कटहल बनवाकर मंदिर में अर्पित किया।

1265 मतों से दर्ज की थी जीत

रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में 5 नवम्बर को तीसरे चरण में मतदान हुआ था। मतगणना में रतनी देवी को 1521 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सत्तू जाट को 256 मत मिले।

इस तरह रतनी देवी ने 1265 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। ग्राम पंचायत में सरपंच पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद परिवार ने उन्हें चुनाव लड़ाने का निर्णय किया था।

परिवार में पहली बार लड़ा किसी ने चुनाव

रतनी देवी के बेटे किशन जाट ने बताया कि उनके परिवार में इससे पहले किसी ने सरपंच पद का चुनाव नहीं लड़ा था। उनकी मां लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और गांव के लोग उनके कामों से परिचित हैं।

ग्रामीणों के समर्थन और परिवार के निर्णय के बाद उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। किशन ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद परिवार ने सबसे पहले सांवलिया सेठ के दरबार में मन्नत पूरी करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना अब परिवार की प्राथमिकता है।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हैं किशन

रतनी देवी के बेटे किशन जाट भाजपा संगठन से जुड़े हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और भाजपा मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इससे पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और छात्रसंघ महासचिव भी रह चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।