पेशी से लौट रहे उदयपुर जिले में नियुक्त थानाधिकारी की सड़क हादसे में मौत, कॉन्स्टेबल घायल
उदयपुर जिले के झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की जोधपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई।

झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की सड़क हादसे में मौत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उदयपुर। जिले के झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद कार से उदयपुर लौट रहे थे।
इसी दौरान जोधपुर के चामू थाना क्षेत्र में रात करीब 12 बजे उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में एसएचओ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा कांस्टेबल घायल हो गया।
झाड़ोल थानाधिकारी की सड़क हादसे में मौत
पुलिस के अनुसार कार अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बोनट और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलने पर चामू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को चामू के सरकारी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया, जबकि घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चामू थानाधिकारी हनुमान बिश्नोई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट पड़ने से चालक की आंखें चौंधिया गईं।
इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं दी और कार उससे टकरा गई। पुलिस हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
दो महीने पहले ही झाड़ोल आए थे
बुद्धराम बिश्नोई मूल रूप से चामू के रहने वाले थे। करीब दो महीने पहले ही उनका बांसवाड़ा से उदयपुर जिले के झाड़ोल थाने में थानाधिकारी के पद पर तबादला हुआ था।
ड्यूटी से जुड़े मामले में जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद वे वापस उदयपुर लौट रहे थे। हादसे की सूचना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें- उदयपुर में SOG के एएसपी मुकेश सोनी सस्पेंड, 2 करोड़ की घूसखोरी मामले में एक्शन
यह भी पढ़ें- राजस्थान: मोबाइल चलाने से मां ने टोका तो घर से चली गई नाबालिग, तलाश में जुटी पुलिस
