राजस्थान: उदयपुर में गांजे की अवैध खेती, 415 किलो हरे पौधे जब्त
पुलिस ने उदयपुर के मांडवा थाना क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। कपास के खेत में छिपाकर उगाए गए 415 किलो हरे गांजे के पौधे जब्त किए गए, आरोपी फरार है।

उदयपुर में गांजे की अवैध खेती(प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
उदयपुर में 415 किलो अवैध गांजे के पौधे जब्त।
कपास के खेत में छिपाकर की जा रही थी खेती।
आरोपी रमिया पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार।
डिजिटल डेस्क, उदयपुर। जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मांडवा थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में करीब 415 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, कपास की खेती की आड़ में गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। आरोपितों ने कपास के पौधों के बीच गांजे की फसल लगाई थी, ताकि किसी को इसकी भनक नहीं लगे।
उदयपुर की पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन ने बताया कि कार्रवाई सुबह चार बजे से देर शाम तक चली। इस दौरान खेत में मौजूद आरोपित रमिया पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की खेती करने के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।