महिला आरक्षित वार्ड से पुरुषों ने भरा पर्चा, उदयपुर की जसवंतगढ़ पंचायत में सभी 6 नामांकन निरस्त
उदयपुर की जसवंतगढ़ ग्राम पंचायत के वार्ड-6 में महिला आरक्षित सीट पर छह पुरुषों ने पंच पद के लिए नामांकन ...और पढ़ें

महिला आरक्षित वार्ड में पुरुषों ने भरा पर्चा (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
HighLights
जसवंतगढ़ वार्ड-6 में महिला आरक्षित सीट पर पुरुषों का नामांकन।
आरक्षण नियमों की अनदेखी पर छह पुरुषों के नामांकन निरस्त।
जानकारी के अभाव में वार्ड का चुनाव स्थगित, नई तिथि तय।
जागरण संवाददाता, उदयपुर। गोगुंदा पंचायत समिति की जसवंतगढ़ ग्राम पंचायत के वार्ड-6 में आरक्षण की जानकारी के अभाव में छह पुरुषों ने पंच पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिए।
जांच के दौरान सभी नामांकन निरस्त होने से वार्ड का चुनाव स्थगित हो गया। यह वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित था, लेकिन सभी छह प्रत्याशी पुरुष थे। अब इस वार्ड में अगली निर्धारित तिथि पर मतदान कराया जाएगा।
पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के नामांकन के दौरान 29 अक्टूबर को इन प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे। शुरुआती जांच में आपत्ति नहीं हुई, लेकिन आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने पर सभी नामांकन निरस्त कर दिए गए।
गोगुंदा पंचायत में कुल नौ वार्ड हैं, जिनमें आठ में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब वार्ड-6 में नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया होगी।