विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: उदयपुर में पांच लाख नहीं देने पर परिवार का सामाजिक बहिष्कार, छह लोगों पर एफआईआर दर्ज

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:04 AM (IST)

राजस्थान के उदयपुर में एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया क्योंकि उन्होंने समाज के पंचों द्वारा लगाया गया पांच लाख रुपये का दंड नहीं चुकाया।

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

HighLights

  1. उदयपुर में परिवार का सामाजिक बहिष्कार पांच लाख दंड पर।

  2. पुलिस ने समाज के मुखिया सहित छह पर एफआईआर दर्ज की।

  3. पीड़ित परिवार ने संपत्ति विवाद पर न्यायालय की शरण ली।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में एक परिवार के सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि समाज के पंचों ने परिवार पर पांच लाख रुपये का दंड लगाया और राशि नहीं देने पर समाज से बाहर कर दिया।

गांव के लोगों पर परिवार से संबंध नहीं रखने का दबाव बनाया गया। पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने समाज के मुखिया सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

पीड़ित मीठालाल प्रजापत ने आरोप लगाया कि पारिवारिक संपत्ति विवाद के निस्तारण के लिए चार अक्टूबर को समाज की बैठक बुलाई गई थी। वे काम के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं। उन्हें बैठक की सूचना महज 20 घंटे पहले दी गई थी।

उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा, लेकिन पंचों ने उनकी बात नहीं सुनी और एकतरफा फैसला सुना दिया। मीठालाल के अनुसार, पंचायत ने रकम नहीं देने तक परिवार को समाज से बहिष्कृत रखने की बात कही।

परिवाद में आरोप लगाया गया कि पंचायत के फैसले रजिस्टर में दर्ज कराए गए और अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर भी करवाए गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।