विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: अदालत में झूठा शपथ पत्र देना पड़ा भारी, वर्कशॉप निदेशक पर मुकदमे के आदेश

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:21 PM (IST)

उदयपुर की स्थायी लोक अदालत ने टेक्नॉय मोटर्स इंडिया के निदेशक संपत लाल जैन के खिलाफ झूठा शपथ पत्र पेश करने पर आपराधिक कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. स्थायी लोक अदालत ने निदेशक संपत लाल जैन पर आदेश दिया।

  2. झूठा शपथ पत्र पेश करने पर आपराधिक परिवाद दर्ज होगा।

  3. अदालत ने निदेशक की 'टंकण त्रुटि' दलील को अस्वीकार किया।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। न्यायिक कार्यवाही के दौरान झूठा शपथ पत्र पेश करना टेक्नॉय मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संपत लाल जैन को भारी पड़ गया। उदयपुर की स्थायी लोक अदालत ने उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 216 और 229 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक परिवाद पेश करने के आदेश दिए हैं।

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिसोदिया तथा सदस्य अधिवक्ता कमलेश दानी और सुरभि मेनारिया (धींग) की पीठ ने यह आदेश आजाद देवी की ओर से दायर मामले की सुनवाई के दौरान दिया।

प्रकरण के अनुसार आजाद देवी ने अपनी गाड़ी की एक्सटेंडेड वारंटी के लिए अतिरिक्त राशि चुकाई थी। सुनवाई के दौरान कंपनी के निदेशक संपत लाल जैन ने शपथ पत्र में दावा किया कि वारंटी बीमा कंपनी की ओर से दी गई थी, जबकि इसके लिए वर्कशॉप को अतिरिक्त भुगतान नहीं किया गया था।

अदालत की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने पर निदेशक ने इसे टंकण त्रुटि बताया। पीठ ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। आदेश में कहा गया कि जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ना जरूरी है।

पीठ के अनुसार, निदेशक ने न तो गलती पर खेद जताया और न ही बिना शर्त माफी मांगी। ऐसे में प्रथम दृष्टया न्यायिक कार्यवाही को गुमराह करने के लिए झूठा साक्ष्य देने का मामला बनता है। पीठ ने अभियोजन के लिए परिवाद पेश करने का निर्देश देते हुए मुकेश गावरी को अधिकृत किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।