राजस्थानः अधिकारी की जगह पैसे लेने पहुंचे दलाल को एसीबी ने किया गिरफ्तार, जांच के घेरे में ऑफिसर
राजस्थान के भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने समग्र शिक्षा विभाग के एक रिश्वतखोरी मामले में 50 हजार रुपये ...और पढ़ें
-1793947699865_m.webp)
HighLights
एसीबी ने भीलवाड़ा में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दलाल को पकड़ा।
समग्र शिक्षा विभाग के अधिकारी के लिए दलाल ने ली थी रिश्वत।
ठेकेदार के सिविल कार्य का बिल पास कराने पर मांगी थी रिश्वत।
जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए समग्र शिक्षा विभाग (समसा) से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले में 50 हजार रुपए लेते एक दलाल को गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान श्रेणिक के रूप में हुई है। वह विभाग के एक अधिकारी के लिए रिश्वत की राशि लेने पहुंचा था। एसीबी की टीम ने उसे रेलवे फाटक के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर दबोच लिया।
बिल पास कराने पर मांगी रिश्वत
एसीबी के डिप्टी पारसमल के अनुसार, समग्र शिक्षा विभाग में एक ठेकेदार से सिविल कार्य करवाया गया था। काम पूरा होने के बाद उसके बिल का भुगतान बकाया था। बिल पास कराने की एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ठेकेदार ने एसीबी से की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई।
पेट्रोल पंप पर हुई पैसे देने की बात
बताया गया कि आरोपी ने ठेकेदार को रुपए देने के लिए पेट्रोल पंप के पास बुलाया था। वहां उसे स्विफ्ट कार में बैठाकर 50 हजार रुपए लिए। इसी दौरान पहले से तैयार एसीबी टीम ने उसे रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जल्द होगी अन्य गिरफ्तारी
कार्रवाई के बाद एसीबी की एक अन्य टीम संबंधित अधिकारी की भूमिका की जांच और पूछताछ के लिए पहुंची। अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए भी टीम भेजी गई। दलाल का मोबाइल और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। एसीबी के अनुसार, रिश्वत मांगने और लेने के पूरे मामले में अधिकारी सहित अन्य लोगों की भूमिका का खुलासा जांच पूरी होने के बाद होगा।