राजस्थान में कांग्रेस की बैठक के दौरान करंट से दो की मौत, 14 घायल
राजस्थान के प्रतापगढ़ में कांग्रेस की बैठक के दौरान टेंट में करंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए।

राजस्थान में कांग्रेस की बैठक के दौरान करंट से दो की मौत।
HighLights
कांग्रेस बैठक के दौरान टेंट में करंट फैला।
प्रतापगढ़ में दो लोगों की मौत, 14 घायल।
तेज हवा से टेंट बिजली लाइन के संपर्क में आया।
जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार दोपहर कांग्रेस की बैठक के दौरान टेंट में करंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। तिराबावजी मंदिर के पास लगा टेंट तेज हवा के कारण उड़ने लगा।
उसे संभालने के दौरान टेंट के पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गए, जिससे कई ग्रामीण करंट की चपेट में आ गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल प्रकाश के अनुसार, पंचायत चुनाव को लेकर रेणंदा, बूंदीखेड़ा और खिलाय कुंड गांवों के करीब 150 लोग बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में घाटोल विधायक नानालाल निनामा के आने की भी संभावना थी। करंट फैलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में डेमरीपाड़ा निवासी अर्जुन और रेणंदा निवासी मोहन की मौत हो गई। अन्य 14 घायलों का उपचार जारी है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिसके चलते कुछ घायलों को मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाना पड़ा।
