हिस्ट्रीशीटर की 1.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, मकान-जमीन के साथ कार और ट्रैक्टर पर भी कार्रवाई
प्रतापगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की है।

हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की 1.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज।
HighLights
वसीम खान की 1.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज।
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई।
मकान, जमीन, कार, ट्रैक्टर सहित कई चीजें जब्त।
जागरण संवाददाता, उदयपुर। मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति के मामले में प्रतापगढ़ पुलिस ने अरनोद थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की है।
इसमें देवल्दी गांव का मकान, टीनशेड सहित जमीन, केटा कार और जॉन डियर ट्रैक्टर शामिल हैं। सक्षम प्राधिकारी, सफेमा एवं एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली से फ्रीजिंग आदेश 13 नवंबर को मंजूर हुआ था। रविवार को अरनोद पुलिस ने संपत्तियों पर फ्रीजिंग के बोर्ड लगा दिए।
एमडी और स्मैक तस्करी में आया था नाम
पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को जोधपुर के भोपालगढ़ थाना पुलिस ने समंदर नाम के आरोपी को 80.54 ग्राम एमडी और 1.25 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। जांच में ये मादक पदार्थ वसीम खान से मिलने की बात सामने आई।
इसके बाद 12 सितंबर को वसीम को गिरफ्तार किया गया। वह फिलहाल जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उसके खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में 2003 से 2026 तक हत्या, मारपीट, अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी सहित 19 मामले दर्ज हैं।