दो पंचायत समितियों में जीत के बाद विधायक आक्या की पदयात्रा, सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कमल
चित्तौड़गढ़ में भाजपा के बोर्ड बनने पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और प्रधान भंवर सिंह खरडीबावड़ी ने सांवलिया सेठ को आधा किलो चांदी का कमल चढ़ाया।
-1795967153547_m.webp)
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपनी मन्नत पूरी की।
HighLights
विधायक आक्या ने सांवलिया सेठ को चांदी का कमल चढ़ाया।
भाजपा के बोर्ड बनने पर 47 किमी पैदल यात्रा की।
प्रधान खरडीबावड़ी ने आधा किलो चांदी का कमल अर्पित किया।
जागरण संवाददाता, उदयपुर। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की चित्तौड़गढ़ और भदेसर पंचायत समितियों में भाजपा के बोर्ड बनने के बाद विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपनी मन्नत पूरी की। विधायक आक्या के साथ नव निर्वाचित प्रधान भंवर सिंह खरडीबावड़ी ने सांवलिया सेठ को मन्नत पूरी होने पर आधा किलो चांदी का कमल चढ़ाया।
विधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों में भाजपा का बोर्ड बनने पर पैदल यात्रा करने का संकल्प चुनाव से पहले लिया गया था। दोनों जगह भाजपा को सफलता मिलने के बाद शनिवार को कीर्ति प्लाजा से यात्रा शुरू हुई। कार्यकर्ता जयकारे लगाते हुए रात करीब 11 बजे मंदिर पहुंचे। रास्ते में कई गांवों और कस्बों में यात्रा का स्वागत किया गया। नरबदिया गांव में जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई, वहीं कई स्थानों पर आतिशबाजी भी हुई।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान भंवर सिंह खरडीबावड़ी ने सांवलिया सेठ को आधा किलो चांदी से निर्मित कमल का फूल अर्पित किया। इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। विधायक ने दोनों पंचायत समितियों में भाजपा के बोर्ड बनने को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम बताया।
जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड
विधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों में भाजपा को सफलता मिली, लेकिन जिला परिषद में कांग्रेस बहुमत हासिल करने में सफल रही। जिला परिषद के वार्ड संख्या 16 से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की पत्नी सुशीला कंवर भी सदस्य निर्वाचित हुई हैं।