विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाईटेंशन तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1000 किमी रूट ट्रेस कर पुलिस ने पकड़ा; सरगना अब भी फरार

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:48 PM (GMT+05:30)

भीलवाड़ा पुलिस ने हाईटेंशन लाइन से तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भीलवाड़ा पुलिस ने हाईटेंशन तार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया

भीलवाड़ा पुलिस ने हाईटेंशन तार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उदयपुर। भीलवाड़ा जिले में गुलाबपुरा थाना पुलिस ने हाईटेंशन लाइन से करोड़ों रुपए के तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के तार बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त किया है। गिरोह का सरगना अभी फरार है।

थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि 28 सितंबर को सोनियाणा गांव के पास हाईटेंशन लाइन प्रोजेक्ट के टावर 70/0 से 71/0 के बीच करीब 4833 मीटर लाइन का काम चल रहा था।

इसी दौरान टावर से जुड़े एल्युमिनियम तार और लोहे का सामान चोरी हो गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से संभावित रास्तों तक लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और करीब 1000 किलोमीटर का रूट ट्रेस किया।

जांच में वारदात में प्रयुक्त ट्रक का पता चला। चालक से पूछताछ के बाद पुलिस तार खरीदने वाले आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने साबिर हुसैन (42) निवासी गुरुग्राम, दिलशाद (44) निवासी गाजियाबाद और माणिकचंद (40) निवासी हाथरस को गिरफ्तार किया। एक आरोपी को उसके दिल्ली स्थित कबाड़ गोदाम से पकड़ा गया, जिसे पुलिस ने सील कर दिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दूसरे राज्यों से आकर रात में बिजली परियोजनाओं और हाईटेंशन लाइनों से तार काटकर ट्रक में भरते और आगे बेच देते थे। पुलिस को गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।