विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटा में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर NEET स्टूडेंट की मौत, इटावा का रहने वाला था अमन मीणा

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:14 PM (IST)

कोटा में एक नीट अभ्यर्थी की हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने आत्महत्या की संभावना से इनकार नहीं किया है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कोटा में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर NEET स्टूडेंट की मौत (एआई इमेज)।

कोटा में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर NEET स्टूडेंट की मौत (एआई इमेज)।

HighLights

  1. नीट अभ्यर्थी अमन मीणा की हॉस्टल से गिरकर मौत।

  2. पुलिस ने आत्महत्या की संभावना से नहीं किया इनकार।

  3. कोटा में कोचिंग कर रहा था मृतक छात्र।

डिजिटल डेस्क, कोटा। एक हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने की वजह से नीट अभ्यर्थी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये हादसा हॉस्टल में शुक्रवार की सुबह हुआ। इस हादसे में स्टूडेंट की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान कोटा जिले के इटावा इलाके के रहने वाले अमन मीणा के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो साल से कोचिंग हब कोटा में 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' (NEET) की तैयारी कर रहा था।

चौथी मंजिल से गिरने से हुई मौत

शुरुआती जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के मीणा जवाहर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक हॉस्टल में अपने दोस्तों से मिलने गया था। पुलिसकर्मी रामसागर ने पत्रकारों को बताया कि वह कथित तौर पर हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या की संभावना से पुलिस का इनकार

पुलिस ने आत्महत्या की संभावना से इनकार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मीणा कहां रह रहा था और वह नीट के लिए ऑनलाइन कोचिंग ले रहा था या ऑफलाइन। उसके चचेरे भाई सोनू ने बताया कि मीणा पढ़ाई में होशियार था और वह पहले भी उसी हॉस्टल में रह चुका था, जहां यह घटना हुई।

(समाचार एजेंसी पीटीआई की जानकारी के साथ)

चीन में जहां कुछ दिन पहले मिले थे ट्रंप और चिनफिंग, वहीं खुलेआम बिक रही Nvidia की बैन चिप्स; रिपोर्ट में खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।