विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश

Published: Wed, 26 Aug 2026 03:36 PM (IST)

कोटा में नीट की तैयारी कर रही 20 वर्षीय खुशबू पटेल ने अपने किराए के अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. कोटा में 20 वर्षीय नीट छात्रा खुशबू पटेल ने की आत्महत्या।

  2. पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी है।

  3. इस साल कोटा में कोचिंग छात्रों की यह आठवीं आत्महत्या।

डिजिटल डेस्क, कोटा। मध्य प्रदेश की एक 20 वर्षीय नीट एस्पिरेंट ने कोटा में अपने किराए के अपार्टमेंट में छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

खुशबू पटेल अपनी छोटी बहन के साथ कोटा में रही थी और दूसरी बार मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही थी। जब खुशबू की छोटी बहन रात को घर वापस आई तो वह अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और इस कदम के पीछे की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि खुशबू अपने पिछले नीट-यूजी एग्जाम में करीब 450 नंबर आने के बाद परेशान थी।

दरवाजा खटखटाने पर नहीं मिला जवाब

पुलिस के मुताबिक, उसकी बहन खुशी पटेल JEE एग्जाम की तैयारी कर रही है और जवाहर नगर में क्लास के बाद रात करीब 9 बजे फ्लैट पर लौटी तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। कई बार खटखटाने पर भी कोई जवाब न मिलने पर उसने दोस्तों, सिक्योरिटी गार्ड और पड़ोसियों से मदद मांगी। एक ताला खोलने वाले को बुलाया गया और दरवाजा खोला गया, जिसके बाद खुशबू छत के पंखे से लटकी हुई मिली।

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने खुशुबू को मृत घोषित कर दिया। सर्कल इंस्पेक्टर देवेश भारद्वाज ने बताया कि खुशबू अपने दूसरे NEET एग्जाम की तैयारी कर रही थी और बताया जा रहा है कि वह अपने पिछले स्कोर को लेकर तनाव में थी।

असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने पुष्टि की कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने खुशबू के दादा देशराज पटेल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। आगे की जांच चल रही है। इस साल जनवरी से कोटा में कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या का यह आठवां मामला है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में रात में स्कूटर पर निकले कलेक्टर, परकोटे में लिया सफाई व्यवस्था का जायजा