Move to Jagran APP

Kota News: कोटा में मध्य प्रदेश की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सात आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का जघन्य मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे कॉलोनी इलाके में मध्य प्रदेश की 40 वर्षीय महिला के साथ सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक दिहाड़ी मजदूर महिला के साथ शुक्रवार देर रात सात से आठ लोगों ने दुष्कर्म किया।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Published: Mon, 08 Apr 2024 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2024 05:04 PM (IST)
कोटा में मध्य प्रदेश की महिला से सामूहिक दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीटीआई, कोटा। राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का जघन्य मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे कॉलोनी इलाके में मध्य प्रदेश की 40 वर्षीय महिला के साथ सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक, दिहाड़ी मजदूर महिला के साथ शुक्रवार देर रात सात से आठ लोगों ने दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज करके अगले दिन सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी अभी भी फरार है।

घर लौटते वक्त महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला घर लौट रही थी तभी रात करीब 8.30 बजे तीन-चार लोग उसके पास आए। पुलिस ने कहा कि वे महिला को बिजली सबस्टेशन के पास एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के समय मध्य प्रदेश गया हुआ था पति

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने अपने तीन-चार दोस्तों को बुलाया, जिन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि जिस रात महिला के साथ दुष्कर्म हुआ उस रात उसका पति मध्य प्रदेश में अपने पैतृक गांव में था।

महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज

सर्किल इंस्पेक्टर पंकज यादव ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आठ लोगों की पहचान की जा चुकी है, जिसमें से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक आरोपी का अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि आठ आरोपियों में से दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।

ये भी पढ़ें: 'हम राम-राम भी कहते और आतंकियों का राम नाम सत्य भी करते हैं', राजस्थान में बोले योगी आदित्यनाथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.